भइया नुमाइश चौराहे पर मेड़ई लाल की दुकान से साढ़े तीन किलो लड्डू खरीद लाओ औरमोहल्ले में बंटवा देओ. जवां दिलों की धड़कन मारिया शारापोवा पर जो दो साल का बैनलगा था, वो घट गया है. 24 महीने का ये बैन घटकर अब 15 महीने का हो गया है. उम्मीदहै मारिया अगले साल मई में कोर्ट पर वापसी कर लेंगी.ये थी ताजी खबर. बासी खबर ये है कि जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन हो रहा था. तब मारियाको प्रतिबंधित मेल्डोनियम लेने का दोषी पाया गया था. केस चला और जून में दो साल काबैन लगा. मारिया ने इसके खिलाफ अपील की. उस अपील पर अब फैसला आया है. मारिया पांचमहीने का बैन पहले ही निकाल चुकी हैं. बचा बैन अगले साल मई तक पूरा होने की संभावनाहै. उसके बाद वो कोर्ट पर खेलने उतरेंगी और मोहल्ले के जवान लौंडे टीवी पर उनकीस्कर्ट उड़ने का इंतजार करेंगे.बैन हटा तो खुशी में मारिया शारापोवा ने एक फेसबुक पोस्ट भी डाल दिया. यहां क्लिककरके देख ल्यो.वैसे ये जान लो गुरू कि मारिया शारापोवा दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वालेखिलाड़ियों में शामिल हैं. पर जब उन पर बैन लगा तो कई बड़े ब्रांड्स ने उनसे किनाराकर लिया था. देखो इससे उन्हें कितना नुकसान हुआ...--------------------------------------------------------------------------------शारापोवा की कीमत 165.8 मिलियन डॉलर आंकी जाती है. बैन लगने के बाद कहा जा रहाथा कि उन्हें लगभग 21 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा. स्पोर्ट्स एपैरल बनाने वालीकंपनी NIKE ने शारापोवा के ड्रग टेस्ट में पॉज़िटिव आते ही उनके साथ चल रही 11 सालपुरानी डील बंद कर दी थी. इससे उन्हें लगभग 12.5 मिलियन डॉलर का चूना लगा. इसकेअलावा स्विट्ज़रलैंड की घड़ी बनाने वाली कंपनी TAG HEUER के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट2015 में खत्म हो गया था. कॉन्ट्रैक्ट दोबारा शुरू करने की बात चल रही थी कि बैन कीखबर आ गई और डील का डिब्बा गोल हो गया. बैन के बाद कार बनाने वाली मशहूर कंपनीपोर्श (PORSCHE) ने भी ऐलान कर दिया था कि आने वाली कोई भी एक्टिविटी, जो कंपनी नेशारापोवा के साथ प्लान की थी, नहीं होंगी. इस कंपनी के साथ शारापोवा ने 3 साल कीडील साइन की थी.