हेमा मालिनी ने मंगलवार को पाकिस्तानी कलाकारों की तारीफ की थी. और सेना के ऑपरेशनके बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था. पर बुधवार को हेमा ने अपने बयान सेपलटी मार दी. शायद रात में हेमा को अपनी गलती का अहसास हुआ. तभी सवेरे 9 बजे केकरीब हेमा मालिनी ने दो ट्वीट ठोंक दिए. पहले वाले ट्वीट में हेमा ने लिखा है किमैं 100 परसेंट अपने जवानों के साथ हूं. जो कि देश के लिए लड़ और मर रहे हैं. औरपाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट नहीं करती जो कि इंडिया में काम कर रहे हैं. जयहिंद. इसका रीजन पता नहीं चला है कि एक्टर-पॉलिटीशियन हेमा मालिनी का मूड रातभर मेंकैसे फिर गया. हेमा मंगलवार को सारी कंट्रोवर्सी से बचकर निकल ली थीं. पाकिस्तानीकलाकारों के बारे में बस इतना ही बोली थीं, 'मैं कलाकारों की इज्जत करती हूं. परभारतीय जवानों के बलिदान को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है. एक कलाकार के रूप मेंमैं उनके काम का सम्मान करती हूं, पर मैं ये नहीं कह सकती कि उन्हें देश में रहनाचाहिए या देश छोड़ देना चाहिए.' हेमा केंट RO के प्रचार वाले एक प्रोग्राम में थीं.हिंदुस्तान टाइम्स के हिसाब से हेमा ने पाकिस्तानी कलाकारों की तारीफ करते हुए येभी कहा था कि आर्टिस्ट, आर्टिस्ट होते हैं. चाहे वो पाकिस्तान हो या इंडिया. पर येदुर्भाग्य की बात है कि वो पाकिस्तान से हैं. मैं जरूर कहूंगी कि वो अच्छे आर्टिस्टहैं. उन्होंने भारत में भी बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है. पर आज सवेरे जो दूसराट्वीट हेमा ने ठोंका है, उसमें लिखा है, हमारी आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिएबहुत अच्छा काम किया है. और सारा देश इसमें उनके साथ है. ऐसे एक्शन का प्रूफ क्योंमांगा जा रहा है? मैंने किसी देश को ऐसा करते नहीं सुना है. वैसे बता दें कि दइंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एक रिजॉल्यूशन पास करके पाकिस्तानीकलाकारों के इंडिया में काम करने पर रोक लगा दी थी. ये फैसला उड़ी में हुए आतंकवादीहमले के बाद लिया गया था, जिसमें 19 जवानों की मौत हो गई थी. और इसके बाद से भारतऔर पाकिस्तान के बीच में टेंशन का माहौल बना हुआ है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियोक्या फवाद खान ने सच में कहा, इंडियंस का दिल छोटा होता है?ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगेचश्मदीदों ने बताई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी, ट्रक में भरकर गयी लाशें