The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donkey hot hai comes up with a new youtube video named sedition

सेडीशन - देशद्रोह पर बना ये नया वीडियो

नया वीडियो आया है. दिमागदार है. वायरल हो रहा है. टॉपिक भी वायरल है - सेडीशन. देशद्रोह!

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
5 मार्च 2016 (Updated: 5 मार्च 2016, 02:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सेडीशन. यानी देशद्रोह. शब्द चलन में है. हां भइय्या, फैशन में है आज कल. भाषण देने वाले से लेकर किसी कॉलेज में कदम रखने वाले तक को सेडीशन से आंखें चार करनी पड़ रही हैं. कुछ खाओ तो सेडीशन, कुछ कहो तो सेडीशन, कुछ देखो तो सेडीशन. कण-कण में भगवान का तो नहीं पता लेकिन कर्म-कर्म में सेडीशन ज़रूर व्याप्त हो गया है. मैं तो अब सुबह मंजन भी छुप कर करता हूं. डर लगता है कहीं नीम की दातून की बजाय कोलगेट का पेस्ट इस्तेमाल करने के लिए कोई सेडीशन का चार्ज न लगा दे. डंकी हॉट है नाम का एक यूट्यूब चैनल है. एक वीडियो बनाया है इन्होनें. सेडीशन के ऊपर. इंडिया को अपना घर बताते हैं और सेडीशन को बैलेंस कायम करने वाला औजार. आओ देखा जाए.   https://www.youtube.com/watch?v=AO75w8X9Ybg

Advertisement

Advertisement

()