The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump Vladimir Putin Talk kremlin gives ideas to stop iran israel war

ट्रंप ने मिलाया पुतिन को फोन, रूसी राष्ट्रपति ने ईरान की जंग रोकने का तरीका बताया

Donald Trump Vladimir Putin Talk: रूस, ईरान का एक बहुत अहम और मजबूत सहयोगी देश है. ऐसे में पुतिन की भूमिका पर दुनिया की नजर बनी हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत से पहले पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अरब देशों के नेताओं से बात की थी.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 12:56 PM IST)
Donald Trump Vladimir Putin, Donald Trump, Vladimir Putin, iran, israel, west aisa conflict, iran israel war, us israel iran war
डॉनल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच एक घंटा बातचीत हुई. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए अमेरिका और रूस के बीच बातचीत हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फोन पर ईरान के अहम सहयोगी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात की. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि वाशिंगटन से फोन किया गया था. स्थानीय समयानुसार, सोमवार 9 मार्च को कॉल पर पुतिन ने ट्रंप को जल्दी युद्ध रोकने के कुछ तरीके सुझाए.

तुरंत जंग रोकना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है, जहां से ग्लोबल ऑयल का करीब 20 फीसदी हिस्सा सप्लाई होता है. इससे कच्चे तेल की ग्लोबल सप्लाई पर बुरा असर पड़ रहा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर यूरी उशाकोव ने कहा कि ट्रंप और पुतिन के बीच वेनेजुएला और ग्लोबल तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का भी जिक्र हुआ. क्रेमलिन ने बातचीत के पूरे टोन को ‘खुला और बिजनेस जैसा’ बताया.

रूस, ईरान का एक बहुत अहम और मजबूत सहयोगी देश है. ऐसे में पुतिन की भूमिका पर दुनिया की नजर बनी हुई है. युद्ध पर ट्रंप और पुतिन की चर्चा करीब एक घंटा चली. इससे पहले पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अरब देशों के नेताओं से बात कर चुके हैं.

यूरी उशाकोव ने बताया कि फोन कॉल वाशिंगटन की तरफ से शुरू की गई थी और दोनों नेताओं के बीच 'खास और काम की' बातचीत हुई. ट्रंप-पुतिन की बातचीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि पुतिन ने यूरोप को एनर्जी एक्सपोर्ट बंद करने की धमकी दी है. यह धमकी रूसी लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) पर यूरोपियन यूनियन(EU) के सैंक्शन की अटकलों पर दी गई.

उशाकोव ने बताया कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई के बारे में अपना असेसमेंट बताया. पुतिन ने भी फोन कॉल के दौरान यूक्रेन का जिक्र किया. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, उशाकोव ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप को मौजूदा हालात का ब्यौरा दिया, ‘जहां रूसी सैनिक काफी कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहे हैं.’ दिसंबर 2025 के बाद ट्रंप और पुतिन के बीच यह पहली बातचीत थी. दोनों नेता पिछले साल अगस्त में अमेरिका के अलास्का में एक समिट में मिले भी थे.

वीडियो: अमेरिका और ईरान जंग के बीच ट्रंप ने ईरानियों से क्या अपील की?

Advertisement

Advertisement

()