The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • us news donald trump starts tariff on canada china and mexico

'अब और देरी नहीं...' ट्रंप ने टैरिफ लगा ही दिया, लपेटे में मेक्सिको, कनाडा और चीन

Tariff On Canada, Mexico and China: ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ को लागू करने की घोषणा कर दी है. 3 मार्च को वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये साफ कर दिया कि अब उनका टैरिफ छूट की मियाद को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं हैं.

Advertisement
us news donald trump starts tariff on canada china and mexico
ट्रंप ने चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ शुरू कर दिया है (PHOTO-India Today)
pic
मानस राज
4 मार्च 2025 (अपडेटेड: 4 मार्च 2025, 08:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इन देशों में कनाडा, मेक्सिको और चीन का नाम सबसे आगे था. हालांकि फरवरी 2025 की शुरुआत में खबर आई कि कनाडा और मेक्सिको से बातचीत के बाद ट्रंप ने एक महीने तक इस टैरिफ को रोकने का फैसला किया है. लेकिन अब एक महीना बीतने के बाद ट्रंप ने टैरिफ को लागू करने की घोषणा कर दी है. 3 मार्च को वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये साफ कर दिया कि अब उनका टैरिफ छूट की मियाद को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं हैं. ट्रंप ने बताया कि मंगलवार, 4 मार्च से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगने वाले टैरिफ की शुरुआत हो जाएगी.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार 4 मार्च से ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत, जबकि चीनी आयात पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है. इससे पहले उन्होंने चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. जिसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है.

Embed

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ की घोषणा होते ही चीन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका से अपने एकतरफा टैरिफ को ‘तुरंत वापस लेने’ का आग्रह किया है. उन्होंने टैरिफ को अनुचित और निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए फायदेमंद है, जबकि दूसरों के लिए हानिकारक है. अधिकारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष जल्द से जल्द सामान्य स्तर पर बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाएगा.

(यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वॉर के बारे में तो खूब सुन लिया, लेकिन ये काम कैसे करता है? व्यापार युद्ध में फंस सकती है पूरी दुनिया)

इधर भारत भी इस टैरिफ वॉर को लेकर चिंतित है. रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया कि भारत के उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 3 मार्च को अमेरिका के दौरे पर गए हैं. इस दौरे को टैरिफ की शुरुआत से जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार मंत्री पीयूष गोयल का ये दौरा अचानक प्लान किया गया. उन्होंने 8 मार्च तक अपनी सभी मीटिंग्स को कैंसिल कर दिया है.

वीडियो: दुनियादारी: रूस-यूक्रेन वॉर में आगे क्या होगा? यूरोपीय देशों ने मिलकर क्या तय किया?

Advertisement

Advertisement

()