The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump Speech on iran israel us war Strait of Hormuz West Asia Conflict

'ईरान 3 हफ्ते में पाषाण युग में होगा, ऐसा मारेंगे... ', 24 घंटे बाद पलटे ट्रंप, भयानक जंग का ऐलान

अमेरिका राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना बर्बाद हो गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की लीडरशिप पूरी तरह तबाह हो गई है. ट्रंप ने Iran War पर कई बड़ी बातें बोली हैं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:56 AM IST)
Donald Trump Speech
वेस्ट एशिया जंग के बीच डॉनल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन. (फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 2 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया (Donald Trump Speech). उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रही जंग में अमेरिका को जीत मिली है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना बर्बाद हो गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की लीडरशिप पूरी तरह तबाह हो गई है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइट हाउस के क्रॉस हॉल से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन 20 मिनट तक चला. इस दौरान उन्होंने कई बड़े दावे किए. ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी जारी रहेगा और अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सभी मिलिट्री टारगेट्स हासिल करने के करीब है. ट्रंप ने कहा,

“हम इस काम को पूरा करेंगे, और हम इसे बहुत तेजी से पूरा करेंगे.”

डॉनल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को कभी भी न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने अपने सहयोगी देशों को भी धन्यवाद दिया. ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन अपने खाड़ी सहयोगियों की हर हालत में रक्षा करेगा. 

'ईरान को 'स्टोन एज' में पहुंचा देंगे'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज करेगा, भले ही पर्दे के पीछे बातचीत जारी हो. उन्होंने कहा,

"हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं. अगले दो से तीन हफ्तों में, हम उन्हें पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जहां उनकी असली जगह है."

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान का तेल इंफ्रास्ट्रक्चर टारगेट बना हुआ है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका उनके तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है. उन्होंने कहा कि कूटनीतिक रास्ते खुले हुए हैं और बातचीत जारी है. वॉशिंगटन अपने अगले कदमों पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि ईरान अब कोई बड़ा खतरा नहीं है और अमेरिका का पलड़ा भारी है. आगे कहा, 

“सारे पत्ते हमारे हाथ में हैं, उनके पास कुछ भी नहीं है. हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्य जल्द ही, बहुत जल्द ही पूरे करने की राह पर हैं.”

ये भी पढ़ें: 'हमने काम कर दिया, डील हो या न हो... ', US ने ईरान जंग से बाहर आने का टाइम बता दिया

‘न्यूक्लियर हथियार हासिल करने नहीं देंगे’

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही यह कसम खाई थी कि वह ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा,

"ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं. एक महीने से ईरान से जंग जारी है. मैंने कहा था कि मैं कभी भी परमाणु प्रोग्राम को सफल नहीं होने दूंगा. आपने देखा है कि इजरायल और हम इस काम में लगे हैं. आपने बेरुत में देखा था कि कैसे अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी. अगर ऐसे आतंकवादी परमाणु हथियार हासिल कर लेते, तो यह बड़ा खतरा होता."

ट्रंप ने आगे कहा, “मैं कभी ऐसा नहीं होने दूंगा और हमारे पिछले किसी भी राष्ट्रपति को भी ऐसा नहीं होने देना चाहिए था. यह स्थिति 47 साल से चल रही है और इसे बहुत पहले ही संभाल लिया जाना चाहिए था.”

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता इस जंग में मारे जा चुके है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नया नेतृत्व पहले से कम कट्टर है. डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर 45 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या का भी आरोप लगाया. 

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ईरान पर बड़ा हमला करेंगे?

Advertisement

Advertisement

()