The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald trump speech iran could be taken out in tuesday night pete hegseth supported

'केवल 4 घंटे में पूरा ईरान तबाह कर दूंगा', डेडलाइन ख़त्म होते ही ट्रंप ने काम शुरू कर दिया

Trump threatens Iran: डॉनल्ड ट्रंप की दी हुई डेडलाइन ख़त्म होने से पहले उन्होंने ईरान को फिर धमकाया है. कहा कि ईरान को एक ही रात में तबाह कर सकते हैं.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:40 AM IST)
trump on iran could be taken out in a night
ट्रंप की ईरान को एक और धमकी. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को डील करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी थी. ये डेडलाइन 6 अप्रैल को ख़त्म हो चुकी है. डेडलाइन ख़त्म होने से पहले ट्रंप ने धमकाया था कि अगर डील नहीं हुई तो मंगलवार 7 अप्रैल को ईरान के कई ऊर्जा ठिकानों पर बम बरसाए जाएंगे. उन्होंने इस धमकी को फिर दोहराया है. कहा, ‘ईरान को एक ही रात में तबाह कर सकते हैं और वो मंगलवार की रात हो सकती है.’ अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी इस बात पर ज़ोर दिया है कि ट्रंप मज़ाक नहीं कर रहे हैं.

6 अप्रैल को वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने कहा,

‘हमने उन्हें कल तक का टाइम दिया है, जो पूर्वी समय के हिसाब से मंगलवार रात 8 बजे ख़त्म होगा. अगर तब तक डील हो गई तो ठीक है. वरना ईरान के सभी ब्रिज प्लांट, पावर प्लांट पर बम बरसाए जाएंगे. केवल 4 घंटे में पूरे ईरान को बर्बाद कर दिया जाएगा. रात 12 बजे तक ईरान के सभी पावर और ब्रिज प्लांट गायब हो जाएंगे. उन्हें सीधे पाषाण युग में भेज दिया जाएगा.’

प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपने बयान में ये भी बताया कि उनके पास पूरा एक प्लान है. प्लान के मुताबिक़, ईरान के हर एक ब्रिज और पावर प्लांट को टारगेट किया जाएगा. चेताया कि हमला इतना भयानक होगा कि वो ठिकाने दोबारा कभी इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेंगे. किसी भी सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वॉर क्राइम की श्रेणी में आता है. लेकिन ट्रंप का मानना है कि ईरान ने जो किया उसके आगे ये कुछ भी नहीं है. 

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. उन्होंने चेताया कि प्रेसिडेंट ट्रंप मज़ाक नहीं कर रहे हैं और ईरानियों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. कहा, 

‘प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर कुछ ही घंटों में ईरान पर सबसे ज़्यादा बम बरसाए जाएंगे… ईरान के पास अभी भी वक़्त है वो अपने लिए क्या चुनना चाहता है.’

डॉनल्ड ट्रंप ये सब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुलवाने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले एक पोस्ट में ईरान को गाली दी थी. पोस्ट में लिखा था 'मंगलवार, 7 अप्रैल को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा. इसके बाद एक और पोस्ट किया. इसमें केवल ‘मंगलवार, रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम’ लिखकर छोड़ दिया. ईरान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई. ईरान ने चेताया कि जंग की वजह से ट्रंप हर दिन अमेरिका को नरक में धकेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'नेतन्याहू की बात मानोगे तो... ', ट्रंप की गालियों का ईरान ने दिया जवाब

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान ने अमेरिकी प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है. जिसके बाद ट्रंप का ये बयान आया है. ईरान ने अपने प्रपोजल में 10 पॉइंट की मांग की है, जिसमें जंग को हमेशा के लिए ख़त्म करने का प्रस्ताव है. अगर इस प्लान पर बात बनती है तो लेबनान और ग़ज़ा में भी युद्ध रुक सकता है. ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर अपना कंट्रोल चाहता है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या ट्रंप की धमकी के बाद खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

Advertisement

Advertisement

()