जो बोलने में चपल हैं, वो राजनीति में कुशल हैं. सही वक्त पर सही लफ्ज़ बरतना होताहै, बवालों को बनाना और कुतरना होता है. ये बात पूरी दुनिया के नेताओं पर लागू होतीहैं. चुनाव के दौरान वो और होते हैं और चुनाव जीतने के बाद कुछ और. ताज़ा उदाहरण,वाड्रा को सरकार बनते ही जेल भेजने का वादा करने वाले अलग-अलग राज्यों में सरकारबनाए बैठे लोगों या शीला दीक्षित के खिलाफ सुबूत दिखाने वालों का नहीं बल्कि डोनल्डट्रंप का है. डोनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ से बात की हैऔर उस बातचीत में पाकिस्तान के लोगों को ‘दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में सेएक’ बताया है. ट्रंप के चुनाव जीतने पर हमारे यहां भी कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे.ट्रंप की आलोचना करने वालों को आतंकवाद का समर्थक बताने वालों को अभी और झटकालगेगा.श्रीमान् ट्रंप ने नवाज़ शरीफ को कहा है, ‘आप की बहुत अच्छी छवि है, आप बहुत हीशानदार इंसान हैं. मैं आपसे मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं. आप बहुत ही शानदार काम कररहे हैं और ये काम हर कहीं दिखाई दे रहा है.’ डोनल्ड ट्रंप और नवाज़ शरीफ की बातचीतका ये लेखा-जोखा पाकिस्तानी सरकार ने दिया है. और अभी तक डोनल्ड ट्रंप की टीम की ओरसे कोई खंड़न नहीं आया है. बातचीत में एक जगह श्री ट्रंप कहते हैं ‘आपसे बात करतेहुए ऐसा लग रहा है जैसे मैं आपको लंबे समय से जानता हूं.’बातचीत के सारांश में बताया गया है कि नवाज़ शरीफ के पाकिस्तान आने का न्यौता दिएजाने पर ट्रंप ने कहा ‘मैं शानदार लोगों की शानदार जगह और शानदार देश में आना पसंदकरूंगा.’2006 के बाद कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गया है. भावी अमेरिकीराष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि शरीफ जब चाहें उन्हें फोन कर सकते हैं, बराकओबामा के राष्ट्रपति पद से हटने से पहले भी, कभी भी जब इच्छा हो तब.श्री ट्रंप ने कुछ ही दिनों पहले भारत की बड़ाई करते हुए कहा था, 'मैं भारत का बहुतबड़ा प्रशंसक हूं, मैं हिंदुओं का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं.' खैर हिंदुओं का फैन होनाऔर पाकिस्तान का दोस्त होना एक दूसरे के विपरीतार्थक नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान परये प्यार नया-नया है.हालांकि डोनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही अपनी बेवसाइट से मुस्लिमों के खिलाफदिए गए बयान डिलीट कर दिए लेकिन अभी तक कुछ ट्वीट डिलीट नहीं किए हैं. सारा रायताएकबार में नहीं समेटा जा सकता ना. श्रीमान् ट्रंप के पुराने ट्वीट देखिए जिसमेंट्रंप पाकिस्तान को सीधा हो जाने की सलाह दे रहे हैंhttps://twitter.com/realDonaldTrump/status/159367254935470080?ref_src=twsrc%5Etfwयही नहीं शानदार देश को कुछ और भी कहा थाhttps://twitter.com/realDonaldTrump/status/220976065231863809?ref_src=twsrc%5Etfwट्रंप ने भारत के लिए कहा था 'ट्रंप शासन में भारत-अमेरिका कहीं बेहतर दोस्त बनेंगेबल्कि मैं तो 'कहीं' शब्द भी निकाल दूंगा, भारत-अमेरिका निश्चित तौर पर सबसे अच्छेदोस्त बनेंगे.' वैसे जानकार लोगों का अनुभव यही बताता है कि व्हाईट हाउस में रहनेवाला शख्स किसी भी देश का सगा नहीं होता. ये बात हमारी 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी कीकिताबों में भी विस्तार से बताई गई है.वैसे आपको बताते चलें कि ट्रंप एक मंझे हुए कारोबारी हैं और अमेरिका की विदेश नीतिकहती है ये ज़मीं दूर तक हमारी है. शेष आप...