The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald Trump says Iran gave US 10 oil boats through Hormuz via Pak-flagged tankers

'तेहरान ने मेरे लिए भेजे 10 तेल टैंकर... ', ट्रंप भेज रहे सैनिक तो ईरान बदले में गिफ्ट क्यों भेजेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ये तेल टैंकर अमेरिका को तोहफे के तौर पर भेजे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये जहाज ‘पाकिस्तानी झंडे’ वाले लग रहे थे.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:31 AM IST)
donald Trump says Iran gave US 10 oil boats
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान तेल से भरे दस टैंकर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने की इजाजत दे रहा है. उन्होंने कहा कि ये तेल टैंकर अमेरिका को तोहफे के तौर पर भेजे जा रहे हैं, जिन पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है. इससे पहले, ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका को एक ‘बहुत बड़ा गिफ्ट’ दिया है. उन्होंने इशारा किया था कि यह गिफ्ट ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, ईरान की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 मार्च को वाइट हाउस में कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान, ट्रंप ने कहा कि यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सक्रिय बातचीत को दिखाता है. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, 

"उन्होंने (ईरान ने) कहा कि यह दिखाने के लिए कि हम असली और भरोसेमंद हैं, हम आपको तेल की आठ बड़ी नावें (तेल टैंकर) देने जा रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा कि टैंकरों का पहला जत्था कुछ दिन पहले ही ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरना शुरू हो गया था. ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरी तरह से पता तब चला जब उन्होंने इसके बारे में खबरें देखीं. उन्होंने कहा, 

“मैंने न्यूज देखी और उन्होंने कहा कि कुछ अजीब हो रहा है. आठ नावें होर्मुज स्ट्रेट के ठीक बीच में जा रही हैं. आठ बड़े टैंकर तेल से लदे हुए थे. मुझे लगता है कि वे सही थे.”

हालांकि, बाद में टैंकरों की संख्या बढ़ा दी गई, जिसे ट्रंप ने ईरान की तरफ से एक फॉलो-अप इशारा बताया. उन्होंने कहा, 

"इसके बाद उन्होंने अपनी कही किसी बात के लिए माफी मांगी और कहा कि हम दो और नावें भेजने जा रहे हैं. इस तरह कुल मिलाकर 10 जहाज हो गए."

ये भी पढ़ें: 'ईरान तुम कहो कि जंग हार गए, वरना फिर... ', वाइट हाउस अब बच्चों की तरह भी लड़ने लगा

ट्रंप ने आगे कहा कि ये जहाज ‘पाकिस्तानी झंडे’ वाले लग रहे थे. यह इस बात का इशारा है कि इस्लामाबाद न सिर्फ कूटनीति में, बल्कि इस कथित आवाजाही से जुड़ी लॉजिस्टिक्स में भी एक अहम भूमिका निभा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि वाशिंगटन ‘सही लोगों के साथ डील कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम पर्दे के पीछे हो रही बड़ी बातचीत से जुड़ा था.

'ईरान गिफ्ट भेज रहा और ये… '

डॉनल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान उन्हें गिफ्ट भेज रहा है, लेकिन इसके उलट वो ईरान में अपने सैनिक भेज रहे हैं. जमीनी मोर्चे को मजबूती देने के लिए पेंटागन ने अपनी सबसे विशिष्ट 'इमीडिएट रिस्पांस फोर्स' यानी 82nd एयरबोर्न डिवीजन के करीब 2,000 सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेजने का आदेश दिया है. नॉर्थ कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग स्थित यह डिवीजन दुनिया की सबसे तेज तर्रार फोर्स मानी जाती है, जो आदेश मिलने के मात्र 18 घंटों के भीतर दुनिया के किसी भी कोने में पैराशूट के जरिए उतर सकती है। इनका मुख्य काम हवाई अड्डों पर कब्जा करना और बाद में आने वाली भारी सेना के लिए जमीन तैयार करना होता है.

वीडियो: ईरान को ड्रोन देने के दावों पर रूस ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()