The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump said on destroying iran ships military have more fun to sink them

'...जहाज डुबाकर ज्यादा मजा आया', डॉनल्ड ट्रंप के बयान के पलटवार में ईरान ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने 9 मार्च को दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने अब तक Iran के 46 जहाज डुबोए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस सदस्यों को संबोधित करते हुए ये दावा किया.

Advertisement
Donald Trump iran america israel netanyahu warship
डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के 46 जहाजों को डुबोने का दावा किया. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दसवें दिन राष्ट्रपति ट्रंप का एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने अब तक ईरान के 46 नौसेनिक जहाजों को डुबो दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप यहीं नहीं रुके. उन्होंने सैन्य अभियान का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेनिकों को जहाज डुबोना ‘ज्यादा मजेदार’ लग रहा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी में रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता पूरी तरह नष्ट हो चुकी है. उन्होंने बताया, 

“उनकी (ईरान) नौसेना खत्म हो चुकी है. उनके जहाज तलहटी में पड़े हैं. 46 जहाज डुबो दिए गए. क्या आप यकीन कर सकते हैं? सच कहूं तो मैं थोड़ा नाराज भी हुआ. जब मैंने पूछा कि जहाज किस तरह के थे, तो उन्होंने (सैन्य अधिकारी) कहा, ‘बहुत अच्छे सर. बहुत बेहतरीन.’ मैंने कहा, हमने जहाजों को कब्जे में क्यों नहीं लिया? हम उन्हें इस्तेमाल कर सकते थे. हमने उन्हें डुबो क्यों दिया? उन्होंने (अमेरिकी नौसेनिक) चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें डुबोना ज्यादा मजेदार है. उन्हें जहाजों को डूबते देखना ज्यादा पसंद है. फिर उन्होंने बताया कि उन्हें डुबोना ज्यादा सुरक्षित है और शायद यह सही भी हो.”

राष्ट्रपति ट्रंप की ये टिप्पणी 9 मार्च को ईरानी नौसेना को लेकर उनके बयान से पलटी मारने के तुरंत बाद आई है. दिन की शुरुआत में उन्होंने एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया, 

“युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है. हमने शुरुआत में चार से पांच हफ्ते का अनुमान लगाया था. लेकिन उससे काफी आगे चल रहे हैं. मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. उनके पास न नौसेना बची है. न कम्युनिकेशन सिस्टम और न ही एयरफोर्स.”

लेकिन इसके कुछ घंटे बाद एक कार्यक्रम में डॉनल्ड ट्रंप ने यूटर्न लेते हुए कहा कि अभी तक अमेरिका ने पूरी तरह से जीत नहीं हासिल की है और ये युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान पूरी तरह से पराजित नहीं हो जाता. 

उधर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने डॉनल्ड ट्रंप के युद्ध जल्द समाप्त होने के अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध का अंत कब होगा ये वो तय करेंगे. इस्लामिक रिपब्लिक के प्रति निष्ठा रखने वाले इस संगठन ने आगे कहा,

“यदि अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो हम इस क्षेत्र से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे.”

इस युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद हो गया है, जोकि दुनिया भर में तेल और प्राकृतिक गैस के ट्रांसपोर्टेशन का एक बेहद महत्वपूर्ण रूट है. पिछले एक सप्ताह से इस रूट से तेल टैंकर की आवाजाही बंद हो गई है. जिसके चलते तेल उत्पादकों के स्टोरेज भर गए हैं और उनको पंपिंग रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों पर हमले किए, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं. इजरायल जहां ईरान की धार्मिक शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकना चाहता हैं. वहीं अमेरिकी की चाहत ईरान की मिसाइल क्षमता और उनके परमाणु कार्यकर्म को नष्ट करने की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा है कि अगर ईरान में उनकी बात मानने वाली सरकार बन जाएगी तो युद्ध समाप्त हो सकता है. 

वीडियो: ईरान के खिलाफ जंग ख़त्म होने पर ट्रंप ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()