The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump India Pakistan Ceasefire pressure result no trade ultimatum

डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर कराने के लिए भारत-पाकिस्तान को धमकी दी थी? खुद किया दावा

Donald Trump ने दावा किया कि India और Pakistan को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने सीजफायर नहीं किया तो अमेरिका से ट्रेड नहीं होगा.

Advertisement
Donald Trump India Pakistan Ceasefire
Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर दिया बड़ा बयान.
pic
मौ. जिशान
12 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 08:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर सीजफायर के लिए दबाव बनाया था. रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान से कहा गया कि अगर उन्होंने सीजफायर नहीं किया तो अमेरिका से ट्रेड नहीं होगा (Donald Trump India Pakistan Ceasefire).

वाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि बीती 10 मई को उनकी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘पूरा और तुरंत सीजफायर’ कराने में मदद की. 

उन्होंने आगे कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर ना करने की हालत में दोनों देशों से ट्रेड ना करने की भी धमकी दी थी. उन्होंने कहा,

Embed

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये दावा भी किया कि ट्रेड के बहाने वे दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा,

Embed

डॉनल्ड ट्रंप के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के सीजफायर के पीछे कई वजह हैं. हालांकि, उन्होंने ट्रेड को सबसे बड़ी वजह करार दिया. ट्रंप ने कहा कि हम पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ बहुत ज्यादा ट्रेड करने जा रहे हैं. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं. हम जल्द ही पाकिस्तान के साथ भी बातचीत करेंगे.

डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर पर गर्व जताते हुए कहा,

Embed

दरअसल, 6-7 मई की दरम्यानी रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमला कर तबाह कर दिया था. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हो गया.

इस बीच शनिवार, 10 मई को डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान किया. इसके बाद शाम को भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेेस ब्रीफिंग में भी पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रोकने की जानकारी दी गई.

वीडियो: दुनियादारी: भारत-पाकिस्तान में शांति समझौता, सारा क्रेडिट ट्रंप कैसे ले गए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()