The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump granddaughter Kai Trump private jet Trump force one YouTube vlog

डॉनल्ड ट्रंप के प्राइवेट जेट के भीतर की तस्वीरें आईं सामने, पोती काई ट्रंप का व्लॉग वायरल

Donald Trump की पोती Kai Trump का एक वीडियो व्लॉग वायरल है. जिसमें उन्होंने अपने दादा डॉनल्ड ट्रंप के प्राइवेट जेट के अंदर का नजारा दर्शकों को दिखाया. काई ट्रंप ने रॉकेट लॉन्चिंग देखने के लिए SpaceX जाते समय ये व्लॉग बनाया.

Advertisement
pic
28 नवंबर 2024 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2024, 11:45 AM IST)
kai trump donald trump elon musk spaceX
काई ट्रंप डॉनल्ड ट्रंप की पोती हैं. (इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump Granddaughter) की पोती काई ट्रंप (Kai Trump) ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के प्राइवेट जेट ‘ट्रंप फोर्स वन’ के अंदर की झलक दिखाई. टेस्ला के CEO इलॉन मस्क (Elon Musk) के साथ रॉकेट लॉन्चिंग देखने स्पेसएक्स जाते समय काई ने अपने व्लॉग में जेट के अंदर के हिस्से को दिखाया जोकि काफी आलीशान था. व्लॉग में काई जेट में अपने एक दोस्त के साथ खूब मस्ती करती भी दिखीं.  

काई ने अपने व्लॉग में कहा, 

क्या हाल है दोस्तों? चैनल में आपका स्वागत है, आज हम ट्रंप फोर्स वन पर हैं.

काई के अपने व्लॉग पर वीडियो अपलोड करने के कुछ घंटे बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में काई और उनकी दोस्त काले रंग के SKIMS (कपड़ों के ब्रांड) टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं. जिसके साथ उन्होंने लुई विटॉन बेल्ट भी पहन रखी है.

काई ने व्लॉग में जेट के शानदार फीचर्स के बारे में बताया. जिसमें आलीशान सोफा, फ्लैट स्क्रीन टीवी और प्राइवेट बेडरूम शामिल है. काई ने दर्शकों को विमान के कॉकपिट का भी नजारा दिखाया. 16 वर्षीय काई ने अपने दादा के फेमस YMCA डांस स्टेप्स, गोल्फ स्विंग्स और सिग्नेचर जेस्चर की नकल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. काई ने अपने व्लॉग में कहा, 

यह बहुत मजेदार चीज है. ऐसा हर दिन नहीं होता कि आपको विमान उतरते हुए देखने को मिले.

काई ट्रंप ने अपने व्लॉग में स्पेसएक्स की उनकी यात्रा के भी कुछ पल दिखाए हैं. जिसमें जेट की लैंडिंग और डॉनल्ड ट्रंप के इलॉन मस्क के साथ लंच के बारे में बातचीत के भी कुछ हिस्से भी शामिल थे. व्लॉग में दर्शकों को स्टारशिप रॉकेट और दो प्रभावशाली हस्तियों के बीच की दोस्ती के नजारे भी देखने को मिले.

काई ट्रंप के इस वीडियो व्लॉग के कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया,  

काई तुम्हें इसका एहसास होगा कि तुम ऐतिहासिक फुटेज रिकॉर्ड कर रही हो जिसे आज के दशकों बाद लोग देखेंगे. धन्यवाद. और कृपया वीडियो अपलोड करते रहो.

GRGGRFTR
कमेंट

एक और यूजर ने लिखा, काई के साथ पर्दे के पीछे के दृश्य को देखना एक बड़ा प्रिवलेज है. धन्यवाद काई.

TRGTGRTGT
कमेंट

काई ट्रंप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकेट लॉन्च की भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. डॉनल्ड ट्रंप जूनियर और वैनेसा ट्रंप की बेटी काई ट्रंप इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्राउन्सविले गई थी. 

वीडियो: दुनियादारी: इज़रायल कैसे करेगा वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा? डॉनल्ड ट्रंप का रोल क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()