ईरान के तेल के कुएं और पावर प्लांट पर अब होगा हमला... ट्रंप ने होर्मुज को लेकर दे दी नई धमकी
Trump fresh warnings to Iran: डॉनल्ड ट्रंप ने चेताया कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोलता है तो उसके कई ज़रूरी एनर्जी प्लांट पर हमले किए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि इस बार वो ठिकाने भी शामिल होंगे, जिन्हें जानबूझकर अब तक इस जंग से दूर रखा गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है. अपने पोस्ट में लिखा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोलता है तो उसके कई ज़रूरी एनर्जी प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि इस बार वो ठिकाने भी शामिल होंगे जिन्हें जानबूझकर इस जंग से दूर रखा गया था. इस लिस्ट में उन्होंने ईरान के सबसे अहम ‘खार्ग आइलैंड’ को भी शामिल किया है.
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के दौरान ये बात कही. उन्होंने बताया कि ईरान की नई सरकार के साथ बातचीत जारी है. लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. लिखा,
‘अमेरिका और ईरान की नई सरकार के बीच गंभीर बातचीत चल रही है. लेकिन अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोलता है तो इसका अंजाम बुरा होगा. ईरान के बिजली उत्पादन साइट, तेल के कुंए और खार्ग आइलैंड पर आक्रामक हमला होगा. इनमें वो साइट भी शामिल होंगे जो अभी तक हमारे निशाने पर नहीं थे.’

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान की नई सरकार को पिछली सरकार से ज़्यादा तर्कसंगत बताया है. उन्होंने अपनी धमकी में डिसैलिनाइज़ेशन प्लांट (desalinization plant) को भी शामिल किया है. इस प्लांट के ज़रिए समंदर के खारे पानी को फ्रेशवाटर के तौर पर सप्लाई किया जाता है. ट्रंप ने ये भी कहा कि ये हमला ईरानी हमले में शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों का एक बदला होगा.
एक तरफ ट्रंप बार-बार ईरान के साथ अच्छी बातचीत का दावा ठोक रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ ईरान वॉशिंगटन से सीधी बातचीत को लेकर इंकार कर रहा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा भेजी गईं शर्तों को भी अतार्किक करार दिया है. पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि ईरान पर अगले 10 दिन तक हमले नहीं किए जाएंगे. जिसके बाद 6 अप्रैल तक ईरान के एनर्जी प्लांट पर अमेरिकी हमले टाल दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: 'ईरान से तेल छीनना मेरी पसंदीदा चीज', ट्रंप ने बता दिया युद्ध अब किस मोड़ पर है
खार्ग आइलैंड पर ट्रंप की नज़र29 मार्च को, फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डॉनल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि वॉशिंगटन ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्जा कर सकता है. यह ईरान का बेहद अहम आइलैंड है, क्योंकि देश का लगभग सारा कच्चा तेल निर्यात इसी द्वीप से होता है. यह एक ऐसा कदम है जिससे लड़ाई तेजी से बढ़ सकती है और ग्लोबल एनर्जी मार्केट में और उथल-पुथल मच सकती है. ट्रंप ने भी कहा कि पेंटागन कई मिलिट्री ऑप्शंस पर विचार कर रहा है.
वीडियो: “ताबूत में लौटोगे” अमेरिका द्वारा भेजे जाने वाले US मरीन को ईरान की खुली धमकी!

.webp?width=60)
