The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald trump demands harvard to disclose name country of foreign students

डॉनल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मांगी विदेशी छात्रों के नाम और उनके देश की जानकारी

US की एक Federal Court कोर्ट ने Donald Trump के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत उन्होंने Harvard University को अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन लेने से रोक दिया था.

Advertisement
donald trump harvard university us federal court
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी डॉनल्ड ट्रंप के निशाने पर है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
26 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:06 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) पर निशाना साधा है. ट्रंप ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या पर सवाल उठाए हैं. और साथ ही संस्थान से इन छात्रों की राष्ट्रीयता का खुलासा करने की मांग की है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर ट्रंप ने लिखा, 

Embed

डॉनल्ड ट्रंप का ये बयान फेडरल कोर्ट के फैसले के बाद आया है. 23 मई को अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत उन्होंने हार्वर्ड को अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन लेने से रोक दिया था. बोस्टन में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एलिसन डी बरोज ने उनके फैसले पर एक अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने 23 मई की सुबह ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने बैन को अमेरिकी संविधान और संघीय कानून का घोर उल्लंघन करार दिया. यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बाहर करने से हार्वर्ड और वहां पढ़ने वाले हजारों वीजा होल्डर्स, दोनों बुरी तरह से प्रभावित होंगे. हार्वर्ड प्रशासन ने एक बयान जारी कर बताया,

Embed

हार्वर्ड कम्युनिटी के नाम लिखे एक लेटर में यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. एलन एम. गार्बर ने ट्रंप प्रशासन के फैसले की निंदा करते हुए इसे गैरकानूनी और अनुचित कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा,

Embed

ये भी पढ़ें - 788 भारतीय छात्रों की पढ़ाई छूट जाएगी? हार्वर्ड पर ट्रंप का नया फरमान बहुत 'बुरा' करने वाला है

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ट्रंप के आदेश को अस्थायी रूप से रोकने में सफल रहा है. लेकिन वॉइट हाउस अभी इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है. हार्वर्ड में लगभग 6,800 अंतरराष्ट्रीय (विदेशी) छात्र पढ़ते हैं. यह संख्या यूनिवर्सिटी के कुल स्ट्रेंथ का लगभग 27 प्रतिशत है. 

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप अब हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को क्यों निशाना बना रहे?

Advertisement

Advertisement

()