The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump back on twitter, democrats and republicans reaction

ट्विटर पर ट्रंप वापस क्या आए, अमेरिका में बवाल मच गया!

ट्विटर अकाउंट बहाल होने पर क्या बोले ट्रंप?

Advertisement
donald-trump-twitter
छह-सात घंटों में ही 8 लाख से ज़्यादा फ़ोलोअर्स हो गए हैं.
pic
सोम शेखर
20 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2022, 02:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर वापस आ गए हैं. एलन मस्क ने 19 नवंबर को ट्रम्प के अकाउंट को वापस बहाल कर दिया. 22 महीने बाद ट्विटर पर वापस आए ट्रंप और ट्विटर पर हल्ला कट गया. डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन्स की बहस फिर से शुरू हो चुकी है. एक धड़ा कह रहा है कि ये मस्क की तानाशाही है और दूसरा धड़ा, फ़ैसले का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत कर रहा है.

क्या बहसबाज़ी चल्ली है?

6 जनवरी, 2021 को ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने US कैपिटल पर हमला किया था, जिसके बाद उनका अकाउंट ट्विटर से हटा दिया गया था. पर्मानेंटली. ये कहते हुए कि ट्रंप अगर ट्विटर पर रहे, तो हिंसा का जोख़िम है. फिर मस्क बन गए ट्विटर के मालिक. एक के बाद एक कांड किए. फिर 19 नवंबर को मस्क ने एक ऑनलाइन पोल चलाया. ट्विटर की जनता से पूछा कि क्या ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर बहाल किया जाना चाहिए? कुल डेढ़ करोड़ वोट पड़े. और, 51.8% वोटों के साथ फ़ैसला ट्रंप के हक़ में आया. ट्विटर पर 'लोकतंत्र' की जीत हुई और शनिवार, 19 नवंबर की शाम को ही  ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर वापस दिखने लगा. मस्क ने पहले भी एक बयान में कहा था कि ट्रंप का ट्विटर से प्रतिबंध एक अनैतिक फ़ैसला है और अत्यंत मूर्खतापूर्ण है.

हाउस जूडिशियरी कमेटी पर रिपब्लिकन के एक अकाउंट ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

टेक्सस के अमेरिकी प्रतिनिधि ट्रॉय नेहल्स ने ट्विटर पर ख़बर शेयर की और लिखा:

Image embed
Image embed

कुछ डेमोक्रैट्स ने इस कदम की निंदा की. लाज़मी है. ओरेगन से अमेरिकी सीनेटर जेफ मर्कले ने लिखा, "मैं निराश हूं."

Image embed

न्यू जर्सी के प्रतिनिधि बिल पास्क्रेल ने लिखा,

Image embed
Image embed

सिविल राइट्स संगठन NCAAP के अध्यक्ष डेरिक जॉनसन ने विज्ञापन देने वालों से ट्विटर के साथ काम बंद करने की अपील कर दी.

Image embed

जॉनसन ने आगे लिखा,

Image embed
Image embed

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ट्रंप ने एक वीडियो में कहा है कि उन्हें ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे इसकी कोई वजह नहीं दिखती."

जिस समय ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके 10 लाख फ़ॉलोअर्स थे और महज 30 मिनट के अंदर ये संख्या तेजी से बढ़कर 21 लाख हो गई. यानी 30 मिनट में फ़ॉलोअर्स डबल. 

एलन मस्‍क ने ट्विटर खरीदने के लिए किससे पैसा लिया कि अमेरिका भड़क गया?

Advertisement

Advertisement

()