The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald trump and benjamin netanyahu named buffalo draws attention in bangladesh amid eid al adha

बांग्लादेश में बकरीद पर कुर्बान होंगे 'ट्रंप' और 'नेतन्याहू', दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

भैंसों में से एक का निकनेम "डॉनल्ड ट्रंप" है. उसका वजन लगभग 700 किलोग्राम है. यह भैंस अपनी हल्की स्किन और हल्के रंग के बालों के कारण लोकप्रिय हो गई है. इसे देखने वालों का भी कहना है कि यह उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति के मशहूर हेयरस्टाइल की याद दिलाती है.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (अपडेटेड: 17 मई 2026, 08:58 PM IST)
donald trump and benjamin netanyahu named buffalo draws attention in bangladesh amid eid al adha
दोनों भैंसों का नाम ट्रंप और नेतन्याहू रखा गया है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईद-अल-अजहा नजदीक है और बांग्लादेश में जानवरों के बाजार की रौनक बढ़ने लगी है. इसी बीच यहां दो खास भैंसों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इन भैंसों के नाम ‘डॉनल्ड ट्रंप’ और ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ रखे गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनमें से एक भैंस का हेयरस्टाइल भी लोगों को डॉनल्ड ट्रंप की याद दिला रहा है. पशु बाजार में इन अनोखे भैंसों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है और ये चर्चा का विषय बने हुए हैं.

द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भैंसों में जिसका निकनेम ‘डॉनल्ड ट्रंप’ है, उसका वजन लगभग 700 किलोग्राम बताया जा रहा है. यह भैंस अपनी हल्की स्किन और हल्के रंग के बालों के कारण मशहूर हो गई है. इसे देखने वालों का भी कहना है कि यह उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के हेयरस्टाइल की याद दिलाती है. बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो से बात करते हुए भैंस देखने आए एक व्यक्ति ने मजाक में कहा कि देखने में वह भैंसा एकदम ट्रंप जैसा लगता है. लेकिन उसका नेचर शांत और सौम्य है.

भैंस के मालिक ने क्या बताया?

भैंसा फेमस हो गया तो जाहिर है मालिक भी खुश हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने एक स्थानीय मीडिया हाउस को बताया कि यह निकनेम असल में उनके छोटे भाई ने दिया था. छोटे भाई ने भैंसे की अनोखी बनावट पर गौर किया और उसे ‘ट्रंप’ का नाम दिया. जियाउद्दीन ने यह भी बताया कि एल्बिनो (भैंसे की एक प्रजाति) भैंसे आमतौर पर शांत होती हैं. जब तक उन्हें उकसाया न जाए वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते.

‘नेतन्याहू’ भी होंगे कुर्बान

बकरीद की कुर्बानी में ‘ट्रंप’ अकेला नहीं है. उसके पार्टनर ‘नेतन्याहू’ भी साथ हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणगंज में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा गया एक और भैंसा भी वायरल है. अपने शांत स्वभाव वाले साथी यानी ट्रंप के ठीक उलट ‘नेतन्याहू’ भैंसे का मिजाज कहीं ज्यादा आक्रामक है. 750 किलोग्राम से भी अधिक वजन वाला यह भैंसा अक्सर जोर-जोर से सांस लेता है. इससे ये समझ आता है कि ‘नेतन्याहू’ काफी गुस्से में है. ये अपने केयरटेकर्स पर भी हमला करता रहता है.

ये दोनों भैंसें पूरे बांग्लादेश में वायरल हो रहे हैं. लोग इन जानवरों की तस्वीरें लेने के लिए लगातार फार्म पर आ रहे हैं. 

वीडियो: ‘अमेरिका पतन की ओर…’ शी जिनपिंग के बयान पर ट्रंप ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()