डॉनल्ड ट्रंप. अमेरिका के प्रेसिडेंट बनने के दावेदार हैं. मगर उनकी ज़बान इतना चलतीहै कि उनके बयान उनकी छी छी करा देते हैं. और अब तो उनकी ऐसी ऐसी हरकतें सामने आरही हैं, जिससे लगता है ये आदमी औरतों के बारे में कित्ता गलत सोचता है. खैर, अबखबर ये है कि ट्रंप इंडिया के जबरा फैन हैं. इंडिया के ही नहीं, बल्कि हिंदुओं केभी और पीएम मोदी के भी. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान सरेआम किया है.15 अक्टूबर को रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन ने एक चैरिटी प्रोग्राम कराया. ये प्रोग्रामकश्मीरी पंडितों और आतंकवाद से पीड़ित बांग्लादेशी हिंदुओं ने कराया था, जिसमेंट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का इंतजार कर रहाहूं. वह इकॉनोमी और ब्यूरोक्रेसी को सुधारने में बेहद उर्जावान तरीके से काम कर रहेहैं. मोदी ने जो कदम इंडिया के लिए उठाए हैं वो अमेरिका में भी उठाए जाने की जरूरतहै. शानदार आदमी हैं. मैं उनकी तारीफ करता हूं.' ये पहली बार था जब किसी अमेरिकनप्रेसिडेंट उम्मीदवार ने चुनाव के टाइम इंडो-अमेरिकन प्रोग्राम में शिरकत की हो.डोनाल्ड ट्रंप और शलभ कुमार. शलभ रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के चेयरमैन हैं. sourceAPअब ट्रंप बोलें तो थोड़ा बहुत तो मसाला देंगे नहीं. भरपूर ही मिलेगा. तो ट्रंप नेकहा, 'मैं हिंदू और इंडिया का बड़ा फैन हूं. अगर मैं प्रेसिडेंट बन जाता हूं. तोइंडियन और हिंदू कम्युनिटी को व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त मिल जाएगा.' ट्रंप नेकहा कि मैं 19 महीने पहले इंडिया गया था और कई बार जाना चाहता हूं. ट्रंप नेआतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंडिया की भूमिका की तारीफ़ की . कहा, मैं इस बात कीतारीफ करता हूं कि हमारा अच्छा दोस्त इंडिया कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफलड़ाई में अमेरिका के साथ है.' ट्रंप ने कहा कि इंडिया ने आतंकवाद के जख्म को झेलाहै. इसमें मुंबई में मचा आतंक भी शामिल है. मुंबई एक ऐसी जगह है, जिसे मैं प्यारकरता हूं और मैं समझता हूं.हिंदू वोट समेटने की कोशिश में हैं ट्रंपरिपब्लिक पार्टी ने हिंदुओं के वोट समेटने के लिए पूरा कैंपेन चला रखा है. न्यूजर्सी में जहां ट्रंप का प्रोग्राम हुआ वहां एक पोस्टर भी था. जिसमें सोनिया गांधीऔर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के सींग निकले हुए हैं और मोदीको घेरने की कोशिश करते हुए दिखाया है. वो भी 2002 के गुजरात दंगों के बहाने.पोस्टर में कहा गया कि मोदी को क्लीन चिट मिल गई, फिर भी हिलेरी क्लिंटन ने मोदी कोग्रीन कार्ड नहीं मिलने दिया.https://twitter.com/versharma/status/787407120417361920?ref_src=twsrc%5Etfwपोस्टर में एक जलती हुई ट्रेन है, जिसके ऊपर सोनिया गांधी और हिलेरी क्लिंटन हैं.मोदी ऊपर हाथ उठाए हुए हैं. और कमांडों हैं. साथ ही हिलेरी के जासूस को दिखाया जोभैंसों के कंकाल को चेक कर रहा है, जिसके बांह पर 'हिलेरी का एनजीओ' लिखा है. कुलमिलाकर हिंदुओं को लुभाने का पूरा इंतजाम था.इसके अलावा जो स्टेज पर जो हुआ वो भी ऐसा ही था. डांस हो रहा है तभी आतंकी हमलाकरते हैं और नेवी सील आकर बचाती है. इसका कित्ता फायदा मिलता है ये तो इलेक्शन केबाद रिजल्ट ही बताएगा. लेकिन मोदी के जरिए हिंदू लोगों को लुभाने का कर्रा इंतजामकिया गया था.https://twitter.com/ArifCRafiq/status/787425879492296704?ref_src=twsrc%5Etfw-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ लो'मैं सीधा लड़कियों की वजाइना पकड़ लेता हूं'हिलेरी-ट्रंप छोड़ो, अमेरिका की असली प्रेसिडेंशियल डिबेट ये वाली थी