The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Don Pettit Aurora Share Videos of Solar Winds Auroras

एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया ऑरोरा लाइट्स का वीडियो, अंतरिक्ष का ये नजारा तो अद्भुत है

वीडियो में ग्रीन ऑरोरा को अंतरिक्ष से दिखाया गया है. इस वीडियो में ऑरोरा की हरी रोशनी और नीचे शहरों की लाइट्स दिख रही है. अंतरिक्ष से यह नजारा और भी खास लगता है, क्योंकि वहां से ऑरोरा लाइट्स लहरों या आग की तरह दिखती हैं.

Advertisement
Don Pettit Viral Post
एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट की ओर से शेयर किया गया ऑरोरा लाइट्स का वीडियो (तस्वीर: @astro_Pettit)
pic
सौरभ शर्मा
9 जनवरी 2025 (Published: 07:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अंतरिक्ष से आया एक वीडियो चर्चा में है जिसमें हरी रोशनी और नीचे शहरों की लाइट्स दिख रही है. जो कि "ऑरोरा लाइट्स"(Aurora Lights) की झलक दिखाती है. ऐसा सूरज की एक खास अवस्था जिसे 'सोलर मैक्सिमम' कहते हैं, उसके कारण हो रहा है. इस वीडियो को नासा के एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट (Don Pettit) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

सोमवार, 6 जनवरी के दिन नासा के एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने अपने एक्स पर नौ सेकंड का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को उन्होंने ही कैप्चर किया है. 

वीडियो में उन्होंने ग्रीन ऑरोरा को अंतरिक्ष से दिखाया. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये पृथ्वी के किस हिस्से का है. इस वीडियो में ऑरोरा की हरी रोशनी और नीचे शहरों की लाइट्स दिख रही है. अंतरिक्ष से यह नजारा और भी खास लगता है, क्योंकि वहां से ऑरोरा लाइट्स लहरों या आग की तरह दिखती हैं.

क्या होता है ऑरोरा?

सूर्य से छोटे कण निकलते हैं जिन्हें ‘सोलर विंड’ कहते हैं. जब ये कण पृथ्वी पर पहुंचते हैं तो वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों से टकराते हैं. ये टकराव खूबसूरत रोशनी पैदा करता है, इसे ही ऑरोरा कहते हैं. ये पृथ्वी के वायुमंडल की ऊपरी परत ‘आयनोस्फीयर’ में होते हैं. अलग-अलग रंगों में नजर आते हैं, जैसे ग्रीन, रेड, पिंक, ब्लू, येलो और व्हाइट. लेकिन वीडियो में दिखने वाले ऑरोरा, सोलर फ्लेयर (solar flares) से बने हैं.

फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूरज इस समय अपनी “सोलर मैक्सिमम” (solar maximum) अवस्था में है. इसका मतलब है कि सूरज ज्यादा सोलर फ्लेयर और Coronal mass ejections (CMEs) भेज रहा है. जब ये पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तो वे ऑरोरा लाइट्स बनाते हैं. यह सक्रिय अवस्था एक साल और चल सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में हमें और भी ज्यादा ऑरोरा देखने को मिल सकते हैं. ध्यान रहे कि सोलर फ्लेयर्स और सोलर विंड्स दोनों अलग हैं. दोनों ही ऑरोरा बनाते हैं.

कौन हैं डॉन पेटिट?

स्पेस डॉट-कॉम की खबर के मुताबिक 69 साल के डॉन पेटिट, एक अनुभवी एस्ट्रोनॉट और फोटोग्राफर हैं. सितंबर में रूस के स्पेसक्रॉफ्ट के जरिए वो अपनी चौथी अंतरिक्ष यात्रा पर हैं और यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की उनकी तीसरी यात्रा है. 

साल 2002-2003 में वे पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर गए. फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो हाल में उन्होंने आकाशगंगा (Milky Way) की एक बेहतरीन तस्वीर शेयर की थी, जिसे उन्होंने स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की खिड़की से कैप्चर किया. साल 2024 की शुरुआत में उन्होंने  “Tsuchinshan-ATLAS” नाम के एक धूमकेतु की भी फोटो ली थी. इस धूमकेतु के बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

वीडियो: काउंटी क्रिकेट में अर्शदीप की बॉलिंग देख फैन्स ने इंडियन टीम की सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Advertisement

Advertisement

()