डॉक्टर महिला की डिलीवरी कराती रही, और खुद मौत से लड़ गई
हॉस्पिटल में कोई और डॉक्टर नहीं था, मगर इस लेडी डॉक्टर ने जो किया उसे सलाम है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
डॉक्टरों को भगवान कहते हैं और भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उसने मां बनाई. आप कहेंगे कौन सी नई बात बता दी. अब तो नवाज़ ने भी 'मॉम' में बोल दिया है. लेकिन हम आपको बता रहे हैं उनके बारे में जिन्होंने इस बात को साबित किया है. काहिरा की डॉक्टर मेरवात मोहम्मद तलत.
मिस्र में काहिरा के लक्ज़र जनरल हॉस्पिटल में एक महिला के डिलीवरी होनी थी. उस वक्त अस्पताल में मेरवात के सिवा दूसरे डॉक्टर मौजूद नहीं थे. महिला की डिलीवरी में मुश्किलें थीं. तुरंत ऑपरेशन करना ज़रूरी था. मेरवात तलत ख़ुद भी प्रेग्नेंट थीं. उन्हें भी कुछ दिक्कतें थीं. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सख़्त हिदायत दी थी. हर रोज़ उनका चेकअप किया जाता था. दूसरे डॉक्टर न होने की वजह से मेरवात ख़ुद ऑपरेशन करने के लिए तैयार हो गईं. ऑपरेशन चल ही रहा था कि मेरवात के पेट में तेज़ दर्द होने लगा. मेरवात नहीं रुकीं. इसके बाद उन्हें ब्लीडिंग शुरू हो गई. उन्हें पता चल गया कि उनका मिसकैरिज हो गया है. इसके बाद भी उन्होंने ऑपरेशन नहीं रोका. दूसरे डॉक्टर आ गए थे लेकिन उन्होंने केस बीच में छोड़ने से इनकार कर दिया.
ऑपरेशन पूरा होने के बाद उन्हें दूसरे रूम में एडमिट किया गया. उनका इलाज हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक मेरवात को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी थी. इसमें भ्रूण गर्भाशय के बाहर विकसित हो जाता है. ये कई बार जानलेवा भी हो सकता है. लेकिन उन्होंने ख़ुद की तकलीफ़ को दरकिनार करते हुए दूसरे का दर्द दूर किया और उसे मां बनने की ख़ुशी दी. मेरवात की इस दरियादिली के लिए उनके सम्मान की मांग उठ रही है.
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ज़र डॉक्टर्स सिंडिकेट के चेयरमैन अहमद हामज़ा ने बताया कि मेरवात अस्पताल परिसर में ही रहती हैं. उन्हें इस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा.
मेरवात के इस हौसले को हम सैल्यूट करते हैं.
ये भी पढ़ें-
ये भी पढ़ें-
फिल्मों का टॉप आदमी मरा है, अब्बास कियारोस्तमी, पता भी है! ‘बादशाहो’ की असल कहानीः ख़जाना ढूंढ़ने के लिए इंदिरा गांधी ने गायत्री देवी का किला खुदवा दिया! फिल्मों में महात्मा गांधी के ये 16 चित्रण आपने देखे हैं? फ्रैंक अंडरवुड की बोली 36 बातें: ये आदमी बता रहा है आपके नेता कितने बड़े दरिंदे होते हैं Cannes-2017 की 8 धाकड़ फिल्में, जो ऐश्वर्या-सोनम के गाउन की खबरें भुला देंगी पॉर्न फिल्मों के वो 8 सीन जो आपको नहीं दिखाए जाते हैं

