हॉलीवुड की हिंदी डब्ड फिल्में देखने का जिसे शौक रहा हो उसने 'द ममी' जरूर देखीहोगी. उसमें जो टकला प्रेत होता है उसके मुंह से काले कीड़ों की फौज निकलती है.देखने वालों की फूंक सरक जाती है. वो तो खैर फिल्म थी, ताइवान में एक औरत की आंखोंसे मधुमक्खियां निकली हैं. एक नहीं, चार. पसीना प्रेमी मक्खियां थीं. पसीने पर जीनेवाली. पसीना पीने वाली. महिला की जान और आंख दोनों बच गई है. हुआ ये कि ताइवान मेंHe नाम की एक महिला सूजी हुई आंखों के साथ फूयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्तीहुई. यहां He नाम महिला का है, और पता नहीं इसको क्या उच्चारित करेंगे. इसलिए हमइसको आगे 'हे' लिखेंगे. क्योंकि एक 'she' को 'he' लिखने में और कनफ्यूजन पैदा होगी.तो 'हे' हॉस्पिटल में भर्ती हुई. डॉक्टर्स ने उनकी आंखों से चार पसीना पीने वालीछोटी मधुमक्खियां निकालीं. ये इतना शॉकिंग केस था कि इसे अपनी तरह का पहला केस मानागया.The story keeps giving..Look at the TV pics from Taiwan.. these are not small bees.https://t.co/BvFzsjMjFy pic.twitter.com/maaKUCC9uq — Rafael Epstein(@Raf_Epstein) April 10, 2019 गार्डियन की खबर के मुताबिक अस्पताल के बड़े डॉक्टरहंग ची टिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उसमें बताया कि 'मैंने उस आंख में देखा तोकिसी कीड़े का पैरों सा कुछ दिखा. मैंने उनको एक एक करके माइक्रोस्कोप में देखतेहुए बाहर निकाला. बिना उनकी बॉडी को चोट पहुंचाए.' वीडियो देखो. भाषा समझ नहीं आएगीलेकिन प्रोसेस पता चल जाएगा. 'हे' ने बताया कि उस दिन वो अपने एक रिश्तेदार की कब्रपर गई हुई थीं. अचानक हवा का झोंका आया और उसके बाद आंखों में जलन महसूस हुई. सोचाकि धूल गई होगी. उस वक्त पानी से धो लिया. रात में तेज दर्द होने लगा. रात भर मेंहालत खराब हो गई. आंखें सूज गईं. तब हॉस्पिटल में भर्ती हुई और चार मधुमक्खियांनिकलीं. डेलीमेल की खबर के मुताबिक डॉक्टर हंग का कहना है- ये मक्खियां गिरे हुएसूखे पेड़ों में और कब्रों के पास रहती हैं. खास तौर से पहाड़ी इलाकों में. पसीनेकी शौकीन होती हैं. आंसू पीने के चक्कर में हे की आंखों में घुस गई थीं.--------------------------------------------------------------------------------