The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Doctors come across a new medical condition that is triggered by taking excessive number of selfies

सेल्फी लेने से हो सकती है सचिन तेंदुलकर वाली बीमारी!

डॉक्टरों के पास कुछ काम नहीं है. बताओ, हमारी सेल्फी से अब इनको दिक्कत हो गयी. फ्रंट कैमरा किराये पे दे दें?

Advertisement
pic
5 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2016, 07:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सालों पहले एक बीमारी आई थी. एकदम नयी-ताज़ी.हमने पहली बार नाम सुना था. हमने क्या, देश भर ने पहली बार नाम सुना था. नाम था टेनिस-एल्बो. बीमारी से ग्रसित हुए थे सचिन तेंदुलकर. क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम. खेलता क्रिकेट था लेकिन बीमारी थी टेनिस-एल्बो. बाद में पता चला कि मेनली ये चोट टेनिस खेलने पर मांसपेशियों में आये खिंचाव से होती है. सचिन बल्ला हौंकते थे, वैसे ही जैसे कोई टेनिस प्लेयर रैकेट हौंकता है. सो उनको भी हो गयी. फिर मालूम चला कि ऐसी ही समस्या से गोल्फ़ प्लेयर्स को भी दो-चार होना पड़ता है. वो भी तो अपनी गोल्फ़ स्टिक हौंकते रहते हैं न! उन्हें भी वही खिंचाव होता है. आज मालूम चला कि ऐसी ही समस्या होती है सेल्फी लेने से. माने टेनिस एल्बो और गोल्फ़ एल्बो वाली बीमारी सेल्फी लेने से भी हो जाती है. खबर एकदम भौंचक वाली है. कहां टेनिस-गोल्फ़-क्रिकेट खेलना और कहां सेल्फी लेना. लेकिन समस्या गंभीर है. डॉक्टर कहते हैं कि जब सेल्फी लेने के लिए आप अपना हाथ उठाते हैं तो बांह की मांसपेशियों में वैसा ही खिंचाव होता है जैसा टेनिस खेलने या भारी बल्ला चलाने या धकापेल गोल्फ़ स्टिक घुमाने से होता है. जॉर्डन मेत्ज्ल एक स्पोर्ट्स मेडिसिन फिज़ीशियन हैं. उन्होंने कहा कि समस्या सेल्फी लेने में नहीं ज़्यादा सेल्फी लेने में है. आप किसी भी चीज को ज़रोरोअत से ज़्यादा बार करें तो उसके बुरे नतीजे तो आयेंगे ही. फिर वो चाहे ब्लैकबेरी पर टेक्स्ट करने वाली पुरानी समस्या हो, रास्ते पर चलते हुए टेक्स्ट करने के चक्कर में नाले में गिर जाने की समस्या हो या फिर सेल्फी लेना हो. टेक्निकल बातों में जायें तो पाएंगे कि जब आप सेल्फी लेते हैं तो बांह की मांसपेशियों पर ज़रूरत से ज़्यादा स्ट्रेस पड़ता है. इस स्ट्रेस से सबसे ज़्यादा परेशानी उस हिस्से में होती है जहां मांसपेशी हड्डी से जुड़ती है. इस स्ट्रेस की ही वजह से इस बीमारी की पैदाइश होती है. शुरुआत होती है सूजन और जकड़न से. इस मेडिकल कंडीशन का इलाज पेन-किलर्स लेकर किया जा सकता है. साथ ही बर्फ़ से सिंकाई करके भी इस दिक्कत से राहत पाई जा सकती है. वैसे इस दिक्कत का एक जुगाड़ और है - सेल्फी स्टिक. बांह लम्बी कर देता है. आपके हाथ कानून से भी लम्बे हो जाते हैं. मांसपेशियों पर उतना स्ट्रेस नहीं पड़ता. टेनिस एल्बो...आई मीन सेल्फी एल्बो से आप बच सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

()