पसीने से तरबतर शख्स की ये फोटो वायरल क्यों है?
वजह जान लेंगे तो रिस्पेक्ट से दिल भर जाएगा.
Advertisement

कोविड काल में डॉक्टर्स PPE किट पहनकर घंटों ड्यूटी कर रहे हैं. डॉ सोहिल (दाएं) की शेयर की तस्वीर देखकर हम समझ सकते हैं कि ये कितना मुश्किल है. (फोटो- PTI, @DrSohil Twitter)
कोविड काल में सबसे बड़ी, सबसे अहम भूमिका निभाने वालों में सबसे आगे हैं हमारे डॉक्टर्स. हमारे माने दुनियाभर के डॉक्टर्स. यहां बात किसी एक देश की नहीं हो रही. लंबी, अनियमित ड्यूटी की चुनौतियों को बढ़ाने का काम कर रही है PPE किट्स. इसके बिना इंफेक्शन का ख़तरा रहता है और पहनकर ड्यूटी करने में क्या हाल होता है, वो डॉ सोहिल के ट्वीट से आसानी से देखा जा सकता है.
ट्विटर पर वायरल ये तस्वीर है डॉ सोहिल मकवाना की. वे GMERS Hospitals, Dharpur, Patan, गुजरात में कार्यरत हैं. डॉक्टर सोहिल ने दिखाया कि मरीज़ों से भरे अस्पताल में PPE किट पहने डॉक्टर, जब किट से बाहर निकलते हैं उनका ये हाल होता है. लेकिन उन्हें देश की सेवा करने पर गर्व है. लिखते हैं- सोशल मीडिया पर लोग डॉ सोहिल और पूरी डॉक्टर कम्युनिटी के इन प्रयासों को जमकर सराह रहे हैं. हरप्रीत सिंह ने लिखा –Proud to serve the nation pic.twitter.com/xwyGSax39y
— Dr_sohil (@DrSohil) April 28, 2021
सौरभ शुक्ला लिख रहे हैं -Thanks to your kind. Salute. It’s shame that this growing super power couldn’t even air condition their hospitals and have oxygen plants in hospitals.
— Harpreet Singh (@I_Am_HSAulakh) April 29, 2021
मेघना ने लिखा -We will vaccinate, we will stay indoors, we will eat healthy. We will do whatever possible to keep things under control. Thank you for your selfless service sire. You are more than a God. Please stay strong, this too shall pass!
— Saurabh Shukla (@sashukla91) April 29, 2021
योगेश ने लिखा -We are very proud of all doctors and health workers working nin stop to save lives. God bless
Hope everyone takes your vaccination advice. — Meghna Girish (@megirish2001) April 29, 2021
डॉक्टर्स वाकई कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कई बार ‘सिस्टम’ के आगे वो भी लाचार दिखते हैं. लेकिन ये हमें-आपको समझना होगा कि इसका गुस्सा डॉक्टर्स पर न उतारें. कोविड की पहले वेव से लेकर अब तक कई बार डॉक्टरों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. जैसा कि हाल ही में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भी हुआ. समय मुश्किल है. हमें संयम रखना है, सुरक्षित रहना है. और अपने साथ-साथ दूसरों की मनोदशा को, समस्या को समझना होगा.Kudos to you . No words to express what you guys have been doing and going thru . God bless you
— yogesh malhotra (@delhi90210) April 29, 2021

.webp?width=60)

