मुंबई में एक सीनियर सर्जन हैं. डॉक्टर संजय बरनवाल. एक बेचारे आदमी के पैर काऑपरेशन कर रहे थे. लेकिन फिर एक ऐसी चीज हुई कि उन्हें ऑपरेशन रोककर मोबाइल से उसकावीडियो बनाना पड़ गया. हुआ ये कि ऑपरेशन थिएटर में कॉकरोच आ गया. ऑपरेशन थिएटर यानीअस्पताल में जिस जगह को सबसे साफ़ होना चाहिए, जो जगह सबसे ज्यादा संवेदनशील होतीहै, वहीं पर आपको कॉकरोच घूमता मिल जाए, तो एक डॉक्टर के तौर पर आप क्या करेंगे. औरमरीज होंगे तो ये जानकार बेहोश ही हो जाएंगे कि इस जगह इलाज हो रहा है आपका. मुंबईमिरर की इस खबर के मुताबिक़ कालवा हॉस्पिटल पहले से बदनाम है. डॉक्टर संजय पहले भीइस अस्पताल की शिकायत कर चुके हैं. लेकिन हॉस्पिटल को पेस्ट और इन्फेक्शन से मुक्तरखने के लिए कुछ नहीं लिया. ये अस्पताल थाने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चलाता है. औरडॉक्टरों की मानें तो अस्पताल से इलाज करवाने के बाद एक-चौथाई मरीज ऑपरेशन के बादहोने वाले इन्फेक्शन का शिकार हुए हैं. लगभग 15 दिन पहले भी एक डॉक्टर ने ऑपरेशनथिएटर में एक कॉकरोच को देखा था. उसने खुद ही उसको मारकर ठिकाने लगा दिया. उसके बादशिकायत की. लेकिन इस बार जब डॉक्टर संजय को कॉकरोच दिखा तो उन्होंने वीडियो बनालिया. डॉक्टर ने इस बात का ध्यान रखा कि मरीज को किसी तरह की तकलीफ न हो, न ही उसकीसेहत से कोई खिलवाड़ हो. टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने जब अस्पताल की डीन सी मैत्रा से बातकी, तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थिएटर और ICU के बीच कुछ कचरा जमा हो गया है. इसीवजह से थोड़ी तकलीफ है. जल्दी ही सफाई हो जाएगी. और जब कॉकरोच पर सवाल पूछा गया तोसाफ़ मना कर दिया कि ऑपरेशन थिएटर में कभी ऐसा हुआ था. डॉक्टर बता रहे हैं कि न तोअस्पताल खुद सफाई का ध्यान रखता है, न ही सफाई का ध्यान रखने के लिए कोई कमिटी बनाईगई है.