मुजफ्फरनगर से सांसद हैं संजीव बालियान. मोदी कैबिनेट में राज्य कृषि मंत्री भीहैं. मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी रहे थे. यहां संजीव बालियान का इंट्रो खत्म होताहै. और खबर का इंट्रो शुरू. संजीव बालियान ने राजस्थान के टोंक में कर्ज से परेशानकिसान को अजीब नसीहत दे डाली. किसान अपने हाथों में कागज लिए मंच पर बैठे बालियानके पीछे पहुंचा. बहुत देर से अपनी बात सबके सामने रखने की कोशिश कर रहा था. सबनेकहा- बाद में आना. पर वो नहीं माना. और खराब खेती से परेशान होने की बात कहते हुएसुसाइड करने की धमकी देने लगा. बस फिर क्या, किसान से बालियान भी झल्लाकर बोले- करले फिर जा. बालियान साथ बैठे शख्स से बोलते हैं, 'सुनता ही नहीं कोई.' संजीवबालियान की नसीहत सुनने वाला किसान बोला, 'बिजली के तार टूटे हुए हैं. बिजली नहींआती. सिचाई नहीं हो पा रही है. हमारे 200 पेड़ मर चुके हैं. हम मंत्री साहेब से येकहने गए थे कि तार जुड़वाओ. अगर मंत्री या उच्च अधिकारी समस्या का समाधान नहींकरेंगे तो हम क्या करेंगे. हम तो फिर आत्महत्या ही करेंगे. और क्या करेंगे. हमारेपास और चारा ही क्या है.' बता दें हर साल हजारों किसान सुसाइड कर रहे हैं. बीते 20सालों में 3 लाख किसान सुसाइड कर चुके हैं. बीते साल कर्ज से परेशान करीब 3200किसानों ने महाराष्ट्र में सुसाइड किया था. ऐसे में संजीव बालियान का ये बयानसमझदारी से भरा तो कतई नहीं है.