27 फरवरी को 'वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट' नाम की वेबसाइट ने एक ऐसे रिटायर्ड डाकियेकी कहानी लिखी जो 1300 से भी ज्यादा बच्चों का बाप है. मतलब सगा बाप. 'तुझमे मेराखून मिला है' टाइप्स. कहानी आग की तरह की फैल गई. लोग बात करने लगे उस 87 साल केआदमी जो मशीन की तरह बच्चों को मैनुफैक्चर कर सकता है. रिपोर्ट में ये लिखा था: 87साल के इस रिटायर्ड पोस्टमैन के डीएनए टेस्ट के बाद पता चला है कि वो 13,00 से भीज्यादा बच्चों का पिता है. जांच तब की गई जब डाकिये के घर वालों ने उसकी जानकारीनिकलवाने के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव को काम पर लगाया.[...वो तस्वीर जिसे वेबसाइट ने पोस्टमैन की तस्वीर बताया. असल में ये 97 साल का एकवृद्ध है जो दूसरे विश्व युद्ध में लड़ा था.-------------------------------------------------------------------------------- वो तस्वीर जिसे वेबसाइट जासूस के साथ काम करने वाले राइटर की बता रही है. वेबसाइटका कहना है ये पोस्टमैन की कहानी लिखेंगे. असल में ये अमेरिका में बजट डायरेक्टर रहचुके हैं.WNDR अपने सारे कंटेंट की जिम्मेदारी लेता है. कि इस वेबसाइट पर छपी सभी कहानियांनकली होती हैं. लेकिन मीडिया का क्या. कुछ छूट न जाए. जैसे आतंकी हाफिज सईद के फेकट्वीट को इंडिया का मीडिया सच समझ बैठा था.