सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पांच दिन पहले दिशा सालियान की मौत की खबर आई थी.कथित तौर पर दिशा 9 जून को मुंबई में मलाड में 14वें माले से गिर गई थीं या कूद गईथीं. दिशा की मौत को सुशांत से भी जोड़ा जा रहा है. दिशा कुछ समय के लिए सुशांत कीमैनेजर रही थीं. अब इंडिया टुडे ने दिशा के करीबी दोस्तों के वॉट्सऐप मैसेज कोएक्सेस किया. इनके जरिए पता चलता है कि 9 जून की रात को क्या हुआ था. क्या लिखा हैमैसेज में इंडिया टुडे के अनुसार, मैसेज में लिखा है, उसका मंगेतर रोहन, कॉलेज सेहिमांशु, उसके बचपन के दो दोस्त नील, दीप और नील की गर्लफ्रेंड वहां थे. पार्टीरोहन और दिशा के घर पर थी. घर रोहन ने खरीदा था. दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे.दिशा के परिवार से कुछ इश्यू था और रोहन से भी झगड़ा होता रहता था लेकिन ज्यादा कुछनहीं था. चार दिन पहले ही वह रोहन के साथ इस घर में आई थी. कल सब आए थे और शराब पीथी. उसने काफी शराब पी थी. फिर वह रोने लगी. उसने कहा कि कोई किसी की परवाह नहींकरता. दोस्तों ने कहा कि वह पीने के बाद वह अक्सर इमोशनल हो जाया करती थी. उसनेमेरी दोस्त जीविता को आठ बजे के करीब फोन किया. उससे उसने लॉकडाउन के बाद कीयोजनाओं के बारे में बात की. आधी रात को उसने ब्रिटेन में रहने वाली अपनी दोस्त सेवीडियो कॉल पर बात की. उससे भी ऐसी ही कुछ बात हुई. फिर वह रोने लग गई. इस परहिमांशु ने उससे कहा कि क्या पार्टी खराब कर रही है. फिर वह अपने कमरे में चली औरदरवाजा बंद कर लिया. वहां उसने नल चला लिया. सबने सोचा कि वह उल्टी कर रही है. वेबाहर से उसे आवाज लगाते रहे. लेकिन कोई जवाब नहीं आया. तो वे गेट तोड़कर अंदर चलेगए लेकिन दिशा वहां नहीं थी. हिमांशु और दीप ने नीचे देखा. और फिर वे नीचे दौड़े.तब तक वॉचमैन ने पुलिस को फोन कर दिया था. जब तक वे लोग नीचे गए तब तक दिशा कीधड़कन चल रही थी. लेकिन शरीर जगह-जगह से टूट गया था. उन्होंने उसे उठाया और दीप कीगाड़ी में बिठाया. तीन अस्पतालों ने उसे भर्ती नहीं किया. चौथे अस्पताल ने उसेभर्ती किया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया. फिर कोरोना टेस्ट किया गया. तब तक चारोंलड़कों को हिरासत में लिया गया लेकिन वे पुलिस के साथ घर पर ही थे. इस दौरान रोहनबुरी तरह टूट गया. वहीं दिशा के माता-पिता भी रो रहे थे. बाकियों को भरोसा ही नहींहो रहा था कि क्या हुआ. पुलिस जानकारी में सही निकली यह जानकारी रिपोर्ट के अनुसार,यह जानकारी दिशा के करीबी दोस्त को पार्टी में मौजूद एक दोस्त से मिली. इसे बाद मेंकॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर किया गया. पुलिस जांच में यह जानकारी सही पाईगई. बता दें कि दिशा और सुशांत की मौत के बाद से दोनों को लेकर कई तरह की बातें कहीजा रही हैं. कई कॉन्सपिरेसी थियरी भी इस बारे में चल रही है. बीजेपी नेता नारायणराणे ने आरोप लगाया था कि दिशा का रेप हुआ और फिर मर्डर किया गया. दिशा से नामजुड़ने से परेशान थे सुशांत मुंबई पुलिस ने भी कहा कि सुशांत और दिशा केवल एक बारमिले थे. जब दिशा की मौत हुई और उससे नाम जोड़ा गया तो सुशांत ने अपने वकील से इसबारे में बात की थी. सुशांत ने वकील से कहा था कि उसका नाम दिशा से क्यों जोड़ा जारहा है. वह लड़की कौन थी, उन्हें तो उस बारे में कुछ याद भी नहीं. वे इस बात सेकाफी परेशान भी थे. सुसाइड से पहले सुशांत ने जो तीन-चार चीज़ें लगातार गूगल परसर्च की थीं, उनमें से एक दिशा का नाम भी था. वहीं दिशा के माता-पिता का भी कहना हैकि जिस तरह से उनकी बेटी के बारे में बातें हो रही हैं, वह गलत है, उन्होंने पुलिससे कॉन्सपिरेसी थ्योरी चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने को कहा था.--------------------------------------------------------------------------------Video: क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का नंबर ब्लॉक कर दिया था?