The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Director Hansal Mehta trolled For his tweet about Covid 19 situation in pakistan user booked karachi ticket for him

हंसल मेहता ने पाकिस्तान पर ऐसा क्या ट्वीट किया कि एक शख्स ने कराची की टिकट ही भेज दी!

इंटरनेट ट्रोलिंग का कोई ओर-छोर ही नहीं रह गया है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मेघना
19 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021, 07:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
'छलांग', 'सिमरन', 'शाहिद' 'अलीगढ़' जैसी फिल्में और 'स्कैम 1992' जैसी वेब सीरीज़ बनाने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता सुबह से ही ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल हंसल ने पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया. जिसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें ट्रोल करने लगे. बात इतनी बढ़ गई कि एक शख्स ने उनका कराची का टिकट बुक करवा दिया. क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं.
हंसल मेहता ने ट्वीट किया. लिखा,
Image embed
इस पर लोगों ने खूब सारे कमेंट किए. इन्हीं में से एक शख्स ने लिखा,
Image embed
अब हंसल मेहता कहां रुकने वाले थे. उन्होंने फौरन जवाब दिया. लिखा,
Image embed
हंसल मेहता के इस ट्वीट का उस यूज़र ने फिर जवाब दिया. लिखा,
Image embed
हंसल मेहता ने फिर जवाब दिया. लिखा,
Image embed
इस पर शख्स ने एक स्क्रीन शॉट भेजा. जिसमें मुंबई से दुबई और फिर दुबई से कराची तक की एयर टिकट दिखाई दे रही है. इसे शेयर करते हुए उस बंदे ने लिखा,
Image embed
इसके बाद ट्वीट्स का मजमा लग गया. लोग लगातार हंसल को उस टिकट के स्क्रीन शॉट में टैग करने लगे. लोगों ने ये भी कहा कि वो पाकिस्तान चले जाएं. इसी बीच एक स्क्रीन शॉट और चला. जिसमें हंसल मेहता का ट्विटर प्रोफाइल लॉक दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि हंसल मेहता ने इसके बाद कुछ समय के लिए अपने प्रोफाइल को लॉक कर दिया. लेकिन आज सुबह फिर उन्होंने कराची की टिकट के स्क्रीन शॉट को शेयर किया. और बताया कि वो नकली हैं.
हंसल मेहता ने यूएई पुलिस और दुबई पुलिस से टिकट भेजने वाले शख्स की शिकायत की. ट्वीट में उन्हें पुलिस के ऑफिशियल हैंडिल को टैग करते हुए लिखा,
''मैं देव नाम के इस ट्विटर हैंडल की रिपोर्ट कर रहा हूं. जो अपना नाम देव मेहता बताता है. इसने एक फेक एयर टिकट इश्यू किया है और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने और धमकियां देने के लिए उकसा रहा है. ये खुद को शारजाह का रहने वाला बता रहा है. प्लीज़ इसकी जांच कीजिए. इसका कहना है कि ये एक ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करता है.''
सोशल मीडिया पर हंसल और उस शख्स के ट्वीट का स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहे हैं. मगर इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब जांच में आगे क्या पता चलता है. इसके बारे में हमें जैसे ही कुछ पता चलता है हम आप तक अपडेट ज़रूर पहुंचाएंगे.

Advertisement

Advertisement

()