The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dipa Karmakar became the first Indian female gymnast to qualify for the Olympics

ये जिम्नास्ट लड़की ओलंपिक में गाड़ेगी इंडिया का झंडा!

दीपा कर्माकार पहली ऐसी इंडियन महिला हैं, जिन्होंने जिमनास्टिक्स ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है. जानिए दीपा के बारे में 5 बातें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
18 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016, 10:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दीपा कर्माकर का नाम अगर आपने पहले न सुना हो, तो अब याद कर लीजिए. यह नाम आपकी उस लिस्ट का पार्ट हो सकता है, जिसमें सानिया मिर्जा मैरी कॉम और सायना नेहवाल अपनी जगह बना चुकी हैं.
Image embed
अपने पहले इवेंट प्रोडुनोवा वाल्ट में दीपा को 15.066 पॉइंट्स मिले, जो बाकी सभी खिलाडियों से ज्यादा थे. लेकिन अगले इवेंट अनइवेन बार्स में 11.700 पॉइंट्स मिलने के चलते उनका टोटल स्कोर कम हो गया. इसके अलावा बीम और फ्लोर एक्सरसाइज में उन्हें 13.366 और 12.566 पॉइंट्स मिले. फाइनली टोटल 52.698 पॉइंट्स के साथ दीपा ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
Image embed
दीपा को इससे पहले सेकंड रिज़र्व लिस्ट में रखा गया था. लेकिन पिछले महीने उन्हें इस बात की जानकारी गई कि उन्हें प्रतियोगियों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. त्रिपुरा के अरगताला में रहने वाली दीपा 6 साल की उम्र से जिमनास्टिक्स कर रही हैं. जानिए दीपा के बारे में 5 खास बातें: 1. दीपा 2007 से अब तक स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगितओं में 77 मेडल्स जीत चुकी हैं. जिनमें 67 गोल्ड मेडल शामिल हैं. 2. दीपा भारत की पहली खिलाडी है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2014, ग्लास्गोव में ब्रॉन्ज मैडल जीता था. इसके साथ उन्होंने एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2014, हिरोशिमा में भी ब्रॉन्ज मैडल जीता था. ऐसा करने वाली भी वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. 3. दीपा कर्माकर को बचपन में फ्लैट फीट की शिकायत थी. फ्लैट फीट होना जिमनास्टिक्स के खिलाड़ी को परेशानी पंहुचा सकता है. उनके कोच बिस्वासर नंदी ने उनकी मदद की और उनके फ्लैट फीट की परेशानी को दूर किया. 4. दीपा भारत की पहली खिलाड़ी है, जो वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं. यहां उन्होंने फिफ्थ पोजिशन हासिल की थी. 5. दीपा के पिता दुलाल कर्मकार एक स्टेट लेवल वेटलिफ्टर और सपोर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया में कोच रह चुके है. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे निखिल विजय ने लिखी है.)

Advertisement

Advertisement

()