The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dilip jaiswal becomes bihar bjp president replaced samrat chaudhary state minister political career

बिहार BJP में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को दी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

माना जा रहा है कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य वोट बैंक की मजबूती के लिए दिलीप जायसवाल को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Advertisement
dilip jaiswal becomes bihar bjp president replaced samrat chaudhary state minister political career
बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (फोटो- फेसबुक/दिलीप जायसवाल)
pic
ज्योति जोशी
26 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 11:39 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

BJP ने सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार का नया पार्टी अध्यक्ष बना दिया है (Dilip Jaiswal Bihar BJP President). दिलीप जायसवाल अभी बिहार सरकार में भूमि और राजस्व मंत्री और विधान परिषद के सदस्य MLC हैं. वो लगातार तीसरी बार पूर्णिया-सह-अररिया-सह किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुने गए हैं. पार्टी के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

दिलीप जायसवाल वैश्य समाज (कलवार जाति) से आते हैं. माना जा रहा है कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य वोट बैंक की मजबूती के लिए ही उन्हें पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सम्राट चौधरी से पहले इसी समाज के संजय जायसवाल को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

दिलीप मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. वो बिहार राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 20 सालों तक बिहार प्रदेश बीजेपी के कोषाध्यक्ष के तौर पर काम किया है. 2014 में दिलीप जायसवाल किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन दो लाख वोटों के अंतर से हार गए. जायसवाल को अमित शाह का करीबी भी माना जाता है. पिछली बार जब अमित शाह किशनगंज गए थे तो दिलीप जायसवाल के घर पर भी गए थे.

BJP
फोटो- फेसबुक/दिलीप जायसवाल

नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप जायसवाल ने पोस्ट में लिखा,

Embed

आगे लिखा,

Embed

Embed

ये भी पढ़ें- बजट के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, बिहार के 'विशेष राज्य के दर्जे' पर बोल ही गए

बता दें, दिलीप जायसवाल से पहले बिहार BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी संभाल रहे थे. सम्राट चौधरी को मार्च 2023 में बिहार BJP अध्यक्ष बनाया गया था. लगभग डेढ़ साल में ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पद से हटा दिया. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे और कुशवाहा वोट बैंक में विपक्ष की सेंधमारी के चलते पार्टी ने ये बदलाव किया है. बिहार में 17 सीटों में से BJP 12 सीटें ही जीत पाई थी. सम्राट चौधरी अब उपमुख्यमंत्री के तौर पर ही काम करेंगे.

वीडियो: बिहार को स्पेशल पैकेज मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश ने क्या बोला?

Advertisement

Advertisement

()