The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dil Bechara last film of Sushant Singh Rajput will stream on Disney Hotstar from July 24

सुशांत की आखिरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' कब रिलीज़ होगी पता चल गया, साथ में एक और खुशखबरी है

सुशांत की आखिरी फिल्म देखने को बहुत उत्सुक हैं लोग.

Advertisement
pic
25 जून 2020 (अपडेटेड: 25 जून 2020, 10:04 AM IST)
Img The Lallantop
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' हॉटस्टार पर आ रही है. (फोटो- हॉटस्टार ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. 24 जुलाई को. डिज़नी हॉटस्टार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. लिखा,

'प्यार, उम्मीद और अनगिनत यादों की एक कहानी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत, जो हमेशा लोगों के दिमाग में रहेगी और जिसे हमेशा याद किया जाता रहेगा. 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को आ रही है.'

एक और खास ऐलान

ये फिल्म डिज़नी हॉटस्टार के सब्स्क्राइबर्स और नॉन-सब्स्क्राइबर्स, दोनों ही देख सकेंगे. डिज़नी हॉटस्टार ने लिखा,

'सुशांत के प्यार और फिल्मों के प्रति उनके प्यार के लिए, ये फिल्म सब्स्क्राइबर्स और नॉन-सब्स्क्राइबर्स सभी के लिए मौजूद रहेगी.'

यानी की अगर आपके पास हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन नहीं भी है तब भी आप ये फिल्म देख पाएंगे. पहले ये फिल्म 8 मई 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते रिलीज़ नहीं हो पाई. ये फिल्म 2003 में आई हॉलीवुड फिल्म 'दी फॉल्ट इन आर स्टार्स' की रीमेक है. फिल्म में सुशांत के अलावा संजना संघी और सेफ अली खान भी हैं. फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है. फॉक्स स्टार प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है.


वीडियो देखें: सुशांत सिंह राजपूत और लॉरेन की वॉट्सऐप चैट वो बात कहती है, जो कोई नहीं बताएगा

Advertisement

Advertisement

()