The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Digvijay Singh Madhya Pradesh election if congress wins we will not ban Bajrang dal in the state

बजरंग दल पर कांग्रेस ने चौंकाया, दिग्विजय सिंह बोले- 'मध्यप्रदेश में नहीं करेंगे बैन, अच्छे लोग हो सकते हैं'

सीनियर कांग्रेस नेता का ये बयान दिलचस्प है, क्योंकि कर्नाटक में उनकी पार्टी का प्रादेशिक शीर्ष नेतृत्व बजरंग दल पर बैन लगाने की बात करता रहा है.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2023, 04:00 PM IST)
Digvijay Singh said we will not ban Bajrang Dal, if congress wins Madhya Pradesh election.
दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस चुनाव जीती तो मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे. (फोटो क्रेडिट - ट्विटर/पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी. सीनियर कांग्रेस नेता का ये बयान दिलचस्प है, क्योंकि कर्नाटक में उनकी पार्टी का प्रादेशिक शीर्ष नेतृत्व बजरंग दल पर बैन लगाने की बात करता रहा है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भी कहा गया था कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में संगठन को प्रतिबंधित करने की बात कही थी. घोषणा पत्र में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी. लेकिन बाद में किसी पर भी बैन लगाने की खबर नहीं आई.

क्या बोले दिग्विजय सिंह?

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 16 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

"अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतती है तो हम मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे. बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं. लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे."

ANI ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी ट्वीट किया है-

कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन की बात

कर्नाटक में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात का हिंदू संगठन और BJP ने काफी विरोध किया था. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी एक सभा में कहा था, 

"ये वही कांग्रेस है जिसने पहले श्रीराम को ताले में बंद किया. अब बजरंग बली को बंद करने की बात कर रहे हैं."

दिग्विजय सिंह भोपाल के माता मंदिर चौराहे पर अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. तब मीडिया ने उनसे हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल किया तो वे बोले,

"मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है या हिंदू राष्ट्र की शपथ ली है?"

दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर कमलनाथ के बयान का भी बचाव किया. उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि देश को ‘हिंदू राष्ट्र बनाने की ज़रूरत नहीं है. यहां 80 फीसदी हिंदू रहते हैं. यह पहले ही हिंदू राष्ट्र है. कहने की क्या ज़रूरत है? यह तो आंकड़े ही बताते हैं.’

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. बोले कि कमलनाथ ने भाजपा के लगाए गए इल्जामों के बारे में कभी बात की ही नहीं.

 

वीडियो: RSS के सरसंघसंचालक रहे गोलवलकर पर दिगविजय सिंह ने ट्वीट किया, अब FIR हो गई

Advertisement

Advertisement

()