The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Did Sushant Singh Rajput Give Hint About Depression 8 months ago

क्या सुशांत सिंह राजपूत ने आठ महीने पहले ही हिंट दे दिया था कि वो डिप्रेशन में हैं?

सुशांत ने मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement
pic
14 जून 2020 (अपडेटेड: 14 जून 2020, 12:08 PM IST)
Img The Lallantop
सुशांत की खबर सुनते ही जो पहली तस्वीर दिमाग में आई उसमें वो इसी तरह मुस्कुरा रहे थे. फोटो- ट्विटर/सुशांत सिंह राजपूत
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक परछाई की तरह, मैं हूं और मैं नहीं. मशहूर कवि जलालुद्दीन मोहम्मद रूमी की लिखी ये लाइन जब हम किसी अपने से कहते हैं तो संभवतः इस सेंस में कहते हैं कि मैं नहीं होकर भी साए की तरह तुम्हारे पास हूं. लेकिन जब ये लाइन हम अपने आप से कहते हैं तो शायद खुद से सवाल पूछ रहे होते हैं. कि क्या मेरे होने के कोई मायने हैं, क्या मेरे नहीं होने से कोई फर्क पड़ेगा? यही सवाल करीब आठ महीने पहले यानी 26 अक्टूबर, 2019 को सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर पूछा था. ये आखिरी ट्वीट है जिसमें सुशांत ने अपने मन से कुछ लिखा था. इसके बाद के उनके सारे ट्वीट्स या तो रीट्वीट्स हैं या किसी फिल्म, गाने या ब्रांड्स के प्रमोशन. सुशांत के सुसाइड की खबर के बाद कहा जा रहा है कि उनके इस ट्वीट से डिप्रेशन में होने का संकेत मिल रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि सुशांत करीब छह महीने से डिप्रेशन में थे. 13 जून की रात उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी. उनके कुछ दोस्त उन्हें संभालने के लिए उनके घर पर भी रुके थे. 14 जून की सुबह कई बार बुलाने के बाद भी जब उनके कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला तब डोमेस्टिक हेल्प ने जाकर देखा. सुशांत अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सुशांत ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. कुछ शोज़ में छोटे किरदार करने के बाद उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' में मानव का लीड किरदार निभाया था. इसके बाद फिल्म 'काई पो चे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. थियेटर में रिलीज़ हुई सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी, जो सितंबर, 2019 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में सुशांत ने एक ऐसे लड़के के पिता का रोल निभाया था जो IIT क्लियर नहीं कर पाने की वजह से आत्महत्या की कोशिश करता है. इसके बाद सुशांत और उनके दोस्त उसे अपने फेलियर की कहानी बताते हैं, और जीने के लिए मोटिवेट करते हैं. कि फेल होने से ज़िंदगी रुकती नहीं है और न ही खत्म होती है. हालांकि, सुशांत की अपनी कहानी को इस फिल्म की कहानी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. उनका मन किस उधेड़बुन में था, उसे फिल्म की कहानी से जोड़कर हम कभी समझ नहीं पाएंगे. उसे उथला ज़रूर कर देंगे. लेकिन हां, उनके जाने ने डिप्रेशन पर बात करने का एक मौका हमें ज़रूर दिया है. और उससे डील करने के तरीकों को खोजने का भी.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

Advertisement

()