आपको लालजी पटेल का नाम याद है? नहीं है! कोई बात नहीं. उनको याद करने के लिए ऐसीजानकारी देंगे कि आप खट से समझ जाएंगे कि हम किनकी बात कर रहे हैं. आपको याद हैपीएम मोदी का 'फेमस सूट'? जिसके बारे में फैलाया गया नरेंद्र मोदी लिखी धारियोंवाला सूट 10 लाख का है. वही सूट जिसे विपक्षी लखटकिया सूट कहते हैं. उसी सूट केखरीददार हैं लालजी पटेल. एक नीलामी में पूरे 4 करोड़ 31 लाख चुकाकर ख़रीदा था. अबउनके बारे में एक खबर आई है. खबर अच्छी नहीं है. दरअसल, उनके साथ 1 करोड़ रुपये कीठगी हो गई है. 'द इंडियन एक्सप्रैस' की खबर के मुताबिक पटेल की कंपनी धर्मनंदनडायमंड्स ने पुलिस को शिकायत दी है कि एक कंपनी ने उनसे हीरे उधार लिए, लेकिन पैसानहीं चुकाया. कंपनी के जनरल मैनेजर कमलेश केवडिया ने कतारगाम पुलिस के पास मामलादर्ज करवा दिया है. पूरा मामला जान लीजिए दरअसल, लालजी पटेल की कंपनी धर्मनंदनडायमंड्स से हिम्मत कोशिया और विजय कोशिया नाम के दो भाइयों ने 1 करोड़ के हीरेखरीदे थे. ये हीरे भरोसे पर दिए गए थे. इन भाइयों की कमलेश केवडिया सेजान-पहचान सिर्फ 5 महीने पुरानी थी. 1 महीना बातचीत हुई और फिर इन भाइयों ने हीरेले लिए थे. जब पैसा चुकाने में देरी होने लगी तो भाइयों की तलाश हुई, कंपनी की तलाशहुई. ना भाई मिले, ना कंपनी. केवडिया के मुताबिक उन्होंने एड़ी चोटी का ज़ोर लगालिया कोशिया भाइयों को ढूंढने में, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े. थक हारकर पुलिस कीमदद ली जा रही है. कतारगाम के इंस्पेक्टर ज़ेड़ एन घासूरा के मुताबिक आरोपी ने नापैसा लौटाया, ना ही हीरे. इसी तरीके से वो वराछा के एक हीरा व्यापारी को ठग चुकेहैं. हम आरोपियों का पता लगाकर जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- झांसी में उमा भारती के न लड़ने पर बीजेपी का क्या माहौल है?