एक जमाना था. 58 सेकेंड पूरा होने से पहले पीसीओ वाला 2 रुपये धरा लेता था. हमचुपचाप धर भी देते थे. चूंकि अपनी प्रेमिका 'बदला हुआ नाम' पूजा से बात करनी होतीथी. पर अब न पीसीओ रहा, न पूजा. पर लोगों को कॉल अब भी हम दबाकर करते हैं. लेकिनखुशखबरी ये है कि अब इंटरनेट पैक पर खर्च किए पैसे में ही फोन कॉल की जा सकेगी.मोबाइल के साथ-साथ लैंडलाइन नंबर पर भी. जल्द ही Whats App, स्काइप और वाइबर जैसीऐप्स से फ्री फोकट में कॉल की जा सकेगी. ये कॉल वैसी नहीं होगी, जैसी अभी चुलुरचुलुर whats App पर होती हैं. यानी दिखता है कि कॉल हो रही है. लेकिन होती नहीं है.हाल ही में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलिकॉम ऑपरेटर्स के बीच इंटर कनेक्टएग्रीमेंट को सरकार की हरी झंडी के चलते ये सब पॉसिबल हो पावेगा. तब तक कुछ दिनोंके लिए आपकी फोकट कॉल प्रतीक्षा में है. उसके बाद बस नेट पैक डलवाए रखना. और बातकरे रहना. हालांकि इस सुविधा ही धज्जियां ये कहकर भी उड़ाई जा सकती हैं कि अबे नेटस्पीड ही नहीं आ रही है.