The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dhinchak pooja videos taken off youtube following copyright claim

ढिंचाक पूजा पर गाना चुराने का आरोप, इंटरनेट से गायब

समझ में नहीं आ रहा मैं खुश हूं या दुखी.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 11 जुलाई 2017, 04:03 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हमारी युवा स्टार, सेल्फी क्वीन, ऑडी में चलने वाली, बिना हेलमेट स्कूटर चलाने वाली, दूसरों से खिंचवाई फोटो को सेल्फी कहने वाली, ढिंचाक पूजा जी के सभी वीडियो डिलीट हो गए हैं. वीडियो के थंबनेल पर क्लिक करो तो पता पड़ता है कि किसी कट्टपा सिंह ने उनके वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम कर लिया है. बता दें कि यूट्यूब पर अगर कोई आपका वीडियो चुरा कर अपने नाम से अपलोड कर रहा है, तो आप कॉपीराइट क्लेम कर सकते हैं. जिसके बाद यूट्यूब चोर को एक मेल भेजकर बताएगा कि चुप चाप वीडियो हटा लो. अगर न हटाओ तो यूट्यूब थोड़ी पड़ताल के बाद आपके वीडियो खुद ही हटा देगा. ऐसा ही हुआ पूजा के साथ. dilon ka shooter और फिलहाल ऐसा दिखा रहा है पूजा का यूट्यूब चैनल. pooja 2 सिर्फ एक वीडियो, जो खोलने पर चलता नहीं. pooja 1 मजे की बात ये है कि कॉपीराइट क्लेम किसी कट्टपा सिंह ने किया है.  अभी तक तो देश इस सवाल से जूझ रहा था कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा. अब सवाल ये है कि कट्टपा ने क्यों बंद करवाया पूजा का चैनल. kattappa वैसे अब पूजा जी की कर्कश आवाज आर गदहाछाप लिरिक्स से आप बच जाएंगे. लेकन ये भी सच है कि दिल के किसी कोने में उसको याद भी करेंगे. है ना? :'(

Advertisement

Advertisement

()