ऐसा क्या हुआ कि धर्मेंद्र को किसान प्रोटेस्ट पर लिखा अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ गया?
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के परिवार में दो सांसद हैं.
Advertisement

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर डिलीट कर दिया. (फोटो - इंडिया टुडे)
धर्मेंद्र. जिन्हें हम हिन्दी सिनेमा में गुंडों को चुन-चुनकर मारने के लिए याद रखते हैं. उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि कल उन्हें किसानों के समर्थन में लिखा अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा. ऐसा क्यों हुआ, पता नहीं. क्या हुआ, आइए बताते हैं.
किसानों के लिए किया था ट्वीट. (फोटो - मोहम्मद ज़ुबैर/ट्विटर)
ट्वीट करने के थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया. वजह किसी को पता नहीं. मगर ट्विटर तो ट्विटर है. लोग उड़ती चिड़िया से ढलता सूरज, सब नाप लेते हैं यहां. ऐसा ही धर्मेंद्र पाजी के साथ भी हुआ. ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट लिया और अपने ट्विटर पर डाल दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अब सवाल ये उठता है कि धर्मेंद्र ने ट्वीट क्यों डिलीट किया. सरकार से एक जायज़ मांग करता हुआ ट्वीट ही तो किया था उन्होंने. उसमें ऐसा क्या था कि उन्हें इस ट्वीट को हटाना पड़ गया?
धर्मेंद्र ट्विटर पर सरकार से किसानों की समस्या का हल खोजने को कह रहे थे. लेकिन सरकार के नुमाइंदे तो खुद उनके घर में हैं. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, जिन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान सिर पर किसानों का बोझा रखकर फोटो खिंचवाया था, वो फिलहाल उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हैं. इसके अलावा वो स्टैंडिंग कमिटी ऑन अर्बन डेवलपमेन्ट और मिनिस्ट्री ऑफ़ इन्फॉर्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग की कंसल्टेटिव कमिटी की मेंबर भी हैं.
लोकसभा चुनाव प्रचारों के दौरान कुछ ऐसे नज़र आयी थीं हेमा मालिनी. (फोटो - ट्विटर)
सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं, पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी पाजी तो खुद पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा संसद हैं.
अशरफ अली हमारा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, है और रहेगा! (फोटो - इंडिया टुडे)
अब धर्मेंद्र पाजी ने किस दबाव में आकर अपना ट्वीट डिलीट किया ये तो नहीं पता मगर उन्होंने मोहम्मद ज़ुबैर को जवाब ज़रूर दिया.
धर्मेंद्र ने मोहम्मद ज़ुबैर को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए कहा,
इस पर फिर मोहम्मद ज़ुबैर ने रिप्लाई किया और कहा,
आपको बता दें कि किसान आंदोलन अपने पूरे शबाब पर है और उन्हें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है. ऐसे में उनका समर्थन वाला ट्वीट तो समझ आया लेकिन उसे डिलीट करना कुछ जमा नहीं.
क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 3 दिसंबर की रात को 10 बजे के करीब एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा,किसानों के लिए किया था ट्वीट. (फोटो - मोहम्मद ज़ुबैर/ट्विटर)
ट्वीट करने के थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया. वजह किसी को पता नहीं. मगर ट्विटर तो ट्विटर है. लोग उड़ती चिड़िया से ढलता सूरज, सब नाप लेते हैं यहां. ऐसा ही धर्मेंद्र पाजी के साथ भी हुआ. ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट लिया और अपने ट्विटर पर डाल दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अब सवाल ये उठता है कि धर्मेंद्र ने ट्वीट क्यों डिलीट किया. सरकार से एक जायज़ मांग करता हुआ ट्वीट ही तो किया था उन्होंने. उसमें ऐसा क्या था कि उन्हें इस ट्वीट को हटाना पड़ गया?
घर में मौजूद हैं दो-दो सांसद
धर्मेंद्र ट्विटर पर सरकार से किसानों की समस्या का हल खोजने को कह रहे थे. लेकिन सरकार के नुमाइंदे तो खुद उनके घर में हैं. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, जिन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान सिर पर किसानों का बोझा रखकर फोटो खिंचवाया था, वो फिलहाल उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हैं. इसके अलावा वो स्टैंडिंग कमिटी ऑन अर्बन डेवलपमेन्ट और मिनिस्ट्री ऑफ़ इन्फॉर्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग की कंसल्टेटिव कमिटी की मेंबर भी हैं.
लोकसभा चुनाव प्रचारों के दौरान कुछ ऐसे नज़र आयी थीं हेमा मालिनी. (फोटो - ट्विटर)
सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं, पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी पाजी तो खुद पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा संसद हैं.
अशरफ अली हमारा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, है और रहेगा! (फोटो - इंडिया टुडे)
अब धर्मेंद्र पाजी ने किस दबाव में आकर अपना ट्वीट डिलीट किया ये तो नहीं पता मगर उन्होंने मोहम्मद ज़ुबैर को जवाब ज़रूर दिया.
मुझे जी भरकर गाली दे लीजिए
धर्मेंद्र ने मोहम्मद ज़ुबैर को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए कहा,
इस पर फिर मोहम्मद ज़ुबैर ने रिप्लाई किया और कहा,
आपको बता दें कि किसान आंदोलन अपने पूरे शबाब पर है और उन्हें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है. ऐसे में उनका समर्थन वाला ट्वीट तो समझ आया लेकिन उसे डिलीट करना कुछ जमा नहीं.

.webp?width=60)

