The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dharmendra tweeted again for kisan andolan, people said please don't delete like last time

धर्मेंद्र ने फिर किसानों के पक्ष में लिखा, लोग बोले- इस बार डिलीट मत करना

धर्मेंद के बेटे सनी देओल और पत्नी हेमा मालिनी सांसद हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फिल्म स्टार धर्मेंद्र ने फिर से किसानों की चिंता करतेे हुए ट्वीट किया है. लोगों ने उन्हें उनका वह ट्वीट याद दिलाया है जो उन्होंने डिलीट कर दिया था.
pic
अमित
11 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2020, 10:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शुक्रवार को धर्मेंद ने किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया हो. हालांकि पिछली बार उन्होंने ट्वीट करने के बाद ट्वीट को हटा लिया था. इस बार लोग कह रहे हैं के ट्वीट फिर से किया है लेकिन इसे पिछली बार की तरह हटाना मत.
क्या ट्वीट किया है धर्मेंद्र ने? फिल्म स्टार धर्मेंद्र ने चिंतित मुद्रा में अपनी एक तस्वीर के साथ शुक्रवार को ट्वीट किया,
Embed
Embed

Sale(643)

धर्मेंद्र ने शुक्रवार को किसानों को लेकर फिर से एक ट्वीट किया.

लोगों ने पिछला ट्वीट याद दिला दिया
इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें पिछली बार का वाकया याद दिला दिया. लोग बोले कि आपने पहले भी ऐसा ही ट्वीट किसानों के समर्थन में किया था लेकिन फिर डिलीट कर दिया. अब ऐसा न करें. लोगों ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि वह भी बीजेपी से जुड़े रहे हैं उनके परिवार में 2 सांसद (सनी देओल और हेमा मालिनी) हैं. वह उनसे बात करें.
Embed
Embed


क्या हुआ था पिछली बार? बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 3 दिसंबर की रात को 10 बजे के करीब एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा,
Embed
twitter

किसानों के लिए किया था ट्वीट. (फोटो - मोहम्मद ज़ुबैर/ट्विटर)

ट्वीट करने के थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया. वजह किसी को पता नहीं. मगर ट्विटर तो ट्विटर है. लोग उड़ती चिड़िया से ढलता सूरज, सब नाप लेते हैं यहां. ऐसा ही धर्मेंद्र पाजी के साथ भी हुआ. ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट लिया और अपने ट्विटर पर डाल दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,
Embed
Embed
अब सवाल ये उठता है कि धर्मेंद्र ने ट्वीट क्यों डिलीट किया. सरकार से एक जायज़ मांग करता हुआ ट्वीट ही तो किया था उन्होंने. उसमें ऐसा क्या था कि उन्हें इस ट्वीट को हटाना पड़ गया?

 घर में मौजूद हैं दो-दो सांसद


धर्मेंद्र ट्विटर पर सरकार से किसानों की समस्या का हल खोजने को कह रहे थे. लेकिन सरकार के नुमाइंदे तो खुद उनके घर में हैं. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, जिन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान सिर पर किसानों का बोझा रखकर फोटो खिंचवाया था, वो फिलहाल उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हैं. इसके अलावा वो स्टैंडिंग कमिटी ऑन अर्बन डेवलपमेन्ट और मिनिस्ट्री ऑफ़ इन्फॉर्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग की कंसल्टेटिव कमिटी की मेंबर भी हैं. सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं, पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी पाजी तो खुद पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा संसद हैं.
Hema Malini

लोकसभा चुनाव प्रचारों के दौरान कुछ ऐसे नज़र आयी थीं हेमा मालिनी. (फोटो - ट्विटर)

अब धर्मेंद्र पाजी ने किस दबाव में आकर अपना ट्वीट डिलीट किया ये तो नहीं पता मगर उन्होंने मोहम्मद ज़ुबैर को जवाब ज़रूर दिया.

 मुझे जी भरकर गाली दे लीजिए


धर्मेंद्र ने मोहम्मद ज़ुबैर को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए कहा,
Embed
Embed


इस पर फिर मोहम्मद ज़ुबैर ने रिप्लाई किया और कहा,
Embed
Embed

फिलहाल जब स्टोरी लिखी गई है तब तो धर्मेंद्र का ट्वीट बुलंदी से लगा हुआ था. लेकिन अगर उन्होंने ट्वीट डिलीट भी कर दिया तो हमने एहतियातन उनके ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी लगा दिया है.

Advertisement

Advertisement

()