बीजेपी के विधायक हैं, दो करोड़ मांगे और बिल्डर को ऑफिस में कूट दिए हैं
हार्दिक पटेल के फैन विधायक खुद के विकास का मॉडल चला रहे हैं, आनंदीबेन से भी नहीं पटती.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुजरात में बीजेपी के अमरेली जिले के धारी से विधायक हैं. नलिन कोटडिया. उनके खिलाफ अहमदाबाद के एक बिल्डर ने पुलिस कंप्लेन लिखाई है. कहा कि ये आदमी हमसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है. अहमदाबाद के वस्त्रापुर पुलिस थाने में ये शिकायत हो गई है. सबूतों-वबूतों के साथ.
लेकिन नलिन सदैव नलिन रहे. हार्दिक पटेल ने जब आरक्षण वाला आंदोलन शुरू किया तो पार्टी के उल्टे जाते हुए उसको सपोर्ट किया. वो जेल से छूटा तो उसकी अगुआनी को जेल के बाहर पहुंच गए. और तो और अपनी बीजेपी वाली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए भी उलटा-पुल्टा बोल चुके हैं.
अहमदाबाद जिले में दस्क्रोई तहसील है. वहां की जमीन के किसी मामले को लेकर नलिन कोटडिया बिल्डर मधुभाई वसाणी के ऑफिस पहुंचे. आरोपों के हिसाब से तो पैसा मांगा और न देने पर उसे पीट दिया. जैसा कि हुआ करता है. वीडियो हो गया सीसीटीवी वाले कैमरे में कैद. वीडियो आया सो वायरल भी हो गया.बिल्डर गया पुलिस के पास. शिकायत लिखाई. गले में चोट के निशान दिखाए. बताया पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दिए हैं. हाथापाई किए हैं. https://www.youtube.com/watch?v=KrLX_v1X9Tk नलिन कटोडिया हैं कौन साल 2012 में जब दुनिया नष्ट होने से डर रही थी. तब नलिन ने केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी से चुनाव लड़ा. फिर केशुभाई की पार्टी का ह्रदय परिवर्तन हुआ और गुजरात परिवर्तन पार्टी जा मिली बीजेपी में. जिस तरह से समोसे के साथ अंदर वाला आलू भी कड़ाही से प्लेट में धरा जाता है. उसी तरह नलिन भी पार्टी के साथ बीजेपी में आ गए.
लेकिन नलिन सदैव नलिन रहे. हार्दिक पटेल ने जब आरक्षण वाला आंदोलन शुरू किया तो पार्टी के उल्टे जाते हुए उसको सपोर्ट किया. वो जेल से छूटा तो उसकी अगुआनी को जेल के बाहर पहुंच गए. और तो और अपनी बीजेपी वाली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए भी उलटा-पुल्टा बोल चुके हैं.
