The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Devotees from Pune visited Tirumala temple wearing 25 kilo gold video viral

भगवान के द्वारे भक्त पधारे, 25 किलो सोना डाले, कीमत गरीबों की आस्था ना हिला दे

वीडियो में दो पुरुष, एक महिला और एक लड़का है. सब कई सोने की चेन, सोने के धूप के चश्मे, चूड़ियां, हार और कई गहने पहन कर मंदिर में दर्शन करने आए हैं.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 11:07 PM IST)
Tirumala's Venkateswara Temple
वीडियो में दो पुरुष, एक महिला और एक लड़का है. (फ़ोटो/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक परिवार सोने के भारी भरकम आभूषण पहने हुए दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ‘25 किलो’ सोना पहना हुआ है. 25 किलो सोना, मतलब 16 करोड़ 88 लाख 17 हजार 875 रुपये. वीडियो में दो पुरुष, एक महिला और एक लड़का है. सब कई सोने की चेन, सोने के धूप के चश्मे, चूड़ियां, हार और कई गहने पहनकर मंदिर में दर्शन करने आए हैं.

न्यूज एजेंसी PTI ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

“आंध्र प्रदेश में पुणे के भक्तों ने 25 किलो सोना पहनकर आज तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए.”

वीडियो में चार लोगों का एक परिवार हाथ जोड़कर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. सफ़ेद बनियान और धोती पहने दो पुरुष अपने गले में मोटी चेन पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. और पीले रंग की साड़ी पहनी एक महिला गहनों से लदी हुई दिखाई दे रही है. एक बच्चा भी बड़ों के साथ खड़ा है.

वीडियो में आगे पुणे का परिवार एक पुलिसकर्मी के साथ मंदिर परिसर के अंदर जाता हुआ दिखाई देता है. वीडियो को 1.5 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है. इस पोस्ट को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल पूछे हैं. एक X यूजर ने मज़ाक में कहा,

"इनकम टैक्स अब आप लोगों पर नज़र रख रहा है."

दूसरे यूजर ने लिखा,

"भगवान के सामने यह दिखावा क्यों?"

साई नाम के यूजर ने लिखा,

"उनका पैसा, उनकी मर्जी."

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में वेंकटेश्वर मंदिर घने जंगल के बीच बसा है. हिंदू धर्म के लोग इसे सबसे पवित्र स्थानों में से एक मानते हैं. हिंदू धर्म के अनुसार, यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. भगवान श्री वेंकटेश्वर को श्रीनिवास, बालाजी और वेकटचलपति के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर में प्रतिदिन 75,000 से 90,000 तीर्थयात्री आते है. मंदिर परिसर 16.2 एकड़ भूमि में फैला हुआ है.

वीडियो: केदारनाथ से 228 Kg सोना गायब होने के आरोप पर मंदिर समिति अध्यक्ष का शंकराचार्य को जवाब

Advertisement

Advertisement

()