The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • deputy jailor from Tamilnadu dances video goes viral

तमिलनाडु के डिप्टी जेलर ने किया ताण्डव!

तमिलनाडु से आया एक विडियो वायरल हो रहा है. डिप्टी जेलर साहब नाच रहे हैं. ताण्डव के मनोज बाजपई जैसे. देखें दोनों वीडियो!

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2016, 10:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तमिलनाडु के सलेम जेल के डिप्टी जेलर का एक वीडियो बहुत फैल रहा है. कहीं ढोल और ताशों के शोर में डिप्टी जेलर साहब नाचते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो देखें ANI के इस ट्वीट में. https://twitter.com/ANI_news/status/697653380655611904 गजब का नाच है भाई! एकदम ताण्डव! अरे  ताण्डव से याद आया, ताण्डव शॉर्ट फिल्म देखे कि नहीं? नहीं देखे तो जाओ यार! देखो. गजब का म्यूज़िक है. न्यूक्लेया का. पूरा इलेक्ट्रॉनिक. मनोज बाजपई पुलिसवाले बने हैं. एकदम सीरियस. एकदम कड़क. एकदम ईमानदार. दसियों लाख रुपिया पे लात मार देते हैं. घर की स्थिति डामाडोल है. बेटी के अच्छे स्कूल में एडमिशन के लिए डोनेशन चाहिए जो इनके पास नहीं है. बीवी झिड़कती है घर पर. इस बीच मनोज पुलिस की नौकरी भी झेल रहे होते हैं. और फिर होता है मनोज का ताण्डव! पुलिस की वर्दी में! एकदम डिप्टी जेलर के जैसे. देखिये: https://www.youtube.com/watch?v=RgO1HvdcZl8

Advertisement

Advertisement

()