The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • deoria groom angry over wedding food fish fight with girl family slapped bride police fir up

यूपी: शादी में मछली पर दूल्हे ने ऐसी 'मार-कुटायी' की, आधी रात दुल्हन छोड़ भागना पड़ा

Uttar Pradesh के देवरिया (Deoria) का मामला है. शादी वाले दिन पूजा और जयमाला की रस्म के बाद जब खाने की बारी आई तो दूल्हे और उसके दोस्त मछली नहीं परोसे जाने को लेकर नाराज हो गए. बवाल ऐसा कि थाने तक बात पहुंच गई. फिर क्या-क्या हुआ?

Advertisement
pic
14 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 10:02 AM IST)
groom angry over wedding food fish fight with girl family slapped bride police fir deoria up
दूल्हे पर दुल्हन को थप्पड़ मारने के आरोप (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शादी के दौरान बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई (UP Wedding Fight over Food). लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. लड़की ने पिता ने तो दूल्हे और उसके कुछ साथियों के खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी है. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. ये पूरा विवाद एक मामूली बात को लेकर शुरू हुआ- बारातियों के लिए खाने में मछली नहीं बनी थी.

आजतक से जुड़े राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंदनगर गांव का है. यहां रहने वाले दिनेश शर्मा की बेटी की शादी अभिषेक शर्मा नाम के शख्स के साथ तय हुई थी. 11 जुलाई को गोपालगंज से बारात पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं.

पूजा और जयमाला की रस्म के बाद जब खाने की बारी आई तो दूल्हा कथित तौर पर मछली नहीं परोसे जाने को लेकर नाराज हो गया. कहा गया कि उनकी तरफ से तिलक समारोह के दौरान मछली सर्व की गई, लेकिन यहां शाकाहारी खाना बना है. आरोप है कि दूल्हा नशे की हालत में था और इस बात को लेकर उसने लड़की पक्ष के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया.

दुल्हन को थप्पड़ मारा!

लड़की की मां मीरा शर्मा ने बताया कि जयमाला के बाद दूल्हे ने पूछा कि खाने में क्या बना है. इस पर उनकी बेटी ने बताया कि सादा शाकाहारी खाना बना है. उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के ने मछली ना बनने को लेकर उनकी बेटी को थप्पड़ मार दिया. दूल्हे ने कथित तौर पर लड़की की मां और पिता को भी थप्पड़ मारा. आरोप है कि कुछ बारातियों ने भी लड़की के परिजनों को पीटा. 

पुलिस को फोन किया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूल्हे समेत कई सारे बाराती बिना शादी किए मौके से निकल गए थे. पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची. थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि दूल्हे ने शराब के नशे में खाने को लेकर विवाद किया. उन्होंने बताया कि दुल्हन को थप्पड़ मारने की भी सूचना मिली है.

ये भी पढ़ें- बिहार: भोज में मछली का पसंदीदा पीस नहीं मिला तो जमकर हुई मारपीट, 11 लोग घायल

लड़की के पिता दिनेश शर्मा की शिकायत के आधार पर दूल्हे अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राम प्रवेश शर्मा, राजकुमार और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

वीडियो: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में दूल्हे की बदतमीज़ी के बाद दुल्हन ने बारात ही वापस लौटा दी

Advertisement

Advertisement

()