The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dentist beaten to death by hockey sticks and iron rods in a scuffle with juveniles over an incident of road rage

15 लड़कों ने डेंटिस्ट को पीट पीट कर मार डाला

दिल्ली की घटना है. स्कूटी सवारों को बॉल लग गई थी. उनका गुस्सा ऐसा भड़का कि हॉकी स्टिक्स और लोहे की रॉड निकल पड़ीं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
25 मार्च 2016 (Updated: 30 मार्च 2016, 08:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दिल्ली में बुधवार की रात एक 40 साल के डेंटिस्ट को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला. मामला वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी इलाके का है. लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने उस आदमी पर हमला किया उनमें कम से कम चार ऐसे लड़के शामिल थे जिनकी उम्र 18 साल से कम थी. गुरुवार की रात T20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था. इसके बाद डॉक्टर पंकज नारंग अपने बेटे के साथ घर की छत पर रबर की गेंद से क्रिकेट खेलने लगे. सड़क से एक स्कूटी गुजरी, जिस पर दो लड़के सवार थे. उसी वक्त वह गेंद उछली और उनमें से एक को लग गई. इसके बाद डॉक्टर और स्कूटी सवारों के बीच कहासुनी हुई. घर वालों का कहना है कि डॉक्टर ने माफी भी मांग ली थी, फिर भी अंजाम भुगतने की धमकी देकर दोनों चले गए. थोड़ी ही देर में वे 15-20 लड़कों के साथ लौटे और डॉक्टर के घर पर हमला बोल दिया. सब लोग बल्ले, हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड और डंडों से लैस थे. पहले हमलावरों ने डॉक्टर के घर पर ईंट-पत्थर फेंके और फिर घर में घुस आए.  डॉक्टर और उनके परिवार को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही सबने डॉक्टर नारंग की पिटाई शुरू कर दी. उन्हें खींचकर घर से बाहर निकाला और बेरहमी से पीटने लगे. बीच-बचाव के लिए आए डॉक्टर पंकज के साले को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा. और वो तब तक पंकज को पीटते रहे, जब तक उनकी जान ना निकल गई. वहां आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मर्डर, मर्डर की कोशिश,  घुसपैठ और लूटपाट का केस इन सबके खिलाफ़ लगाया है. पुलिस ने लोगों के बयानों के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि 4 नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मुख्य संदिग्ध हरीश और नसीर को बनाया है. दोनों स्कूटी पर जा रहे थे. गेंद लगने के बाद इन्हीं दोनों की डॉक्टर से झड़प हुई थी.

Advertisement

Advertisement

()