बुधवार की दुपहरिया एक औरत दिल्ली के रिजर्व बैंक ऑफिस आई. एक हजार के दो पुरानेनोट और 500 के चार नोट बदलवाने के लिए. आईडी प्रूफ कोई था नहीं. वहां नोट बदलने सेइंकार कर दिया गया. इस पर वो बुरी तरह खफा हो गई और वहीं ग्राउंड में कपड़े उतारदिए. मंगलवार की सुबह वो आई थी. नांगलोई वाले अपने घर से. दिहाड़ी मजदूरी करके पैसेकमाती है. घर चलाती है. तो उस दिन नोट नहीं बदले गए. दूसरे दिन फिर वही हुआ. एकबड़े पुलिस अफसर ने बताया कि "फटे चिटे नोट लेकर आई थी. कह रही थी मेरी झुग्गी मेंचूहे रहते हैं, वो खा गए. वो नोट उसके साथ आए 2 साल के बेटे की जेब में रखे थे. RBIअफसरों ने उससे कहा कि बिना आईडी नोट नहीं बदले जा सकते. फिर भी उसने वापस जाने सेमना कर दिया. उसके बच्चे ने वहीं अंदर सूसू भी कर दिया. फिर लेडी कॉन्स्टेबल नेउसको निकालकर बाहर किया." मंगलवार को बाहर बैठकर काफी देर इंतजार किया. फिर लौटकरघर चली गई. अगली सुबह 10 बजे फिर आ धमकी. वहीं दफ्तर के सामने जम गई. पुलिस वालोंने उसे हटाने की नाकाम कोशिश की. बैठी रोती रही. दोपहर का एक बजा तो अपने ऊपर केकपड़े सारे उतार दिए. अब RBI वाले कनफ्यूज. कुछ सूझ नहीं रहा था. तब उन्होंने पुलिसको कॉल किया. कि भई एक्शन लो. लेडी पुलिस आई और उसको बच्चे समेत वैन में भरकर वहांसे ले गई. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस पर दिल्ली के DCP केबी सिंह काबयान आया है. कहिन कि नोट क्यों नहीं बदले गए, ये RBI जाने. हम इस पर कुछ नहीं बोलसकते. हमको कॉल आई कि वो कपड़े उतार रही है. पब्लिक प्लेस में बवाल न हो, इसके लिएहमने एक्शन लिया. उसको पुलिस थाने ले गए, वहां से घर भेज दिया. उसके पति ने उसेछोड़ रखा है. एक बेटे और बेटी की मां है. बताओ. नुकसान तो हुआ औरत का. गाढ़ी कमाईका पैसा था. और उसकी माली हालत के हिसाब से काफी थी. लेकिन बैंक के भी नियम कायदेहोते हैं न.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: 2 हजार के नोटों से गांधी जी उठकर चले गए