क्रिएटिविटी., कभी भी, किसी की भी जग सकती है. आदमी मुश्किलों में भी मुस्कुराने केमौके ईजाद कर लेता है. 8 नवंबर. नोटबंदी का ऐलान. इसको भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनकहा गया. लेकिन इसने आम लोगों को काफी रुलाया भी. 50 दिन बीत चुके हैं. नया साल आचुका है. उम्मीद की जा रही है कि नए साल में मुश्किलें गायब होंगी और लोगों केचेहरों पर मुस्कानें तैरेंगी. जलपाईगुड़ी. पूर्वोतर के राज्यों में जाने का इंट्रीगेट. आरबीआई और एटीएम की शक्ल में 64 पाउंड वजनी एक केक बनाया गया है. लोगों काध्यान अपनी ओर खींच रहा है. 31 दिसंबर. पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन था. इसीसंबोधन के साथ पुराना साल बीत गया और नए साल ने अपने पांव इस दुनिया में रख दिए.पश्चिम बंगाल के जिले जलपाईगुड़ी में इस केक को नीलामी के लिए रखा गया है. नोटबंदी.साल 2016 का सबसे चर्चित विषय रहा. ‘सबको पैसों की दिक्कत है. हर कोई अपना कामधामछोड़कर लाइन में खड़ा है. मैं भी लाइन में था. हर जगह ऐसी स्थिति देखकर मेरे दिमागमें ये आईडिया आया. केक जरिए मैं इस स्थिति को दिखाना चाहता था.’ सोमवार शाम 7 बजेतक जो भी इस केक के लिए सबसे अधिक बोली लगाएगा. केक पर उसका हक होगा. ‘जो लोग बोलीलगाने आते हैं, हम उसका नाम और फ़ोन नंबर लिख लेते हैं. कल हम सबकी तुलना करेंगे.जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी. केक उसका होगा. हम 20,000 की उम्मीद लगा रहे हैं.मुझे नहीं पता कि कितना मिलेगा.’ बेकरी के मालिक अंजना साहा ने बताया. अंजना आटे,अंडे, सूखे मेवों से केक तैयार करते हैं. कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक्स भी उपयोग में लाएजाते हैं. केक का वजन 64 पाउंड है. केक में लोग एटीएम के बाहर लाइन लगाए खड़े दिखाएहैं. साथ में एक डस्टबिन भी है जिसमें 1000 के नोट फेंके जाता है. कौन इस केक कामालिक होता है, ये तो समय ही बताएगा. लेकिन मुस्कानों और पैसों की तंगी के दौर मेंइस तरह की क्रिएटिविटी मुश्किलों को ताक पर रख देने का मौक़ा देती है. इसका स्वागतकिया जाए.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी अभिषेक कुमार ने की है.