बैंक में अब नोटों की अदला-बदली बंद कर दी गई है. लोगों को अब 500 और 1000 केपुराने नोटों को अपने अकाउंट में जमा करने होंगे. साथ ही नए नोट एटीएम और चेक सेद्वारा निकल सकते हैं. सरकार ने कल शाम एक प्रेस रिलीज जारी की. जिसमें कहा गया है,"500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 24 नवंबर की आधी रात से नहीं बदले जाएंगे. अब आप1000 रुपए के नोटों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन 500 रुपए के पुराने नोटों काइस्तेमाल पेट्रोल पंप, सरकारी हॉस्पिटल और कुछ जगहों पर 15 दिसंबर तक कर सकते हैं."पुराने नोट अब भी 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल कहां-कहां कर सकते हैं?1 टोल प्लाजा और पेट्रोल पंप पर. 2 सरकारी स्कूलों में 2000 रुपये तक की फीस जमाकरने के लिए. 3 सरकारी कॉलेज की फीस जमा करने के लिए. 4 सरकारी हॉस्पिटल औरफार्मेसी में. 5 केंद्र या राज्य सरकार के कोऑपरेटिव स्टोर में पहचान पत्र के साथ5000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं. 6 केंद्रीय या राजकीय मिल्क बूथ पर.7 बिजली और पानी के बिल के पेमेंट के लिए लेकिन एडवांस बिल पेमेंट के लिए नहीं. 8प्री-मोबाइल टॉप-अप के लिए 500 रुपये पर टॉप-अप. 9 डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन पर सभीमेडिकल स्टोर में. 10 रेल स्टेशन टिकट काउंटर पर, सरकारी बस टिकट काउंटर पर. 11एलपीजी सिलेंडर के पेमेंट के लिए. 12 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5000 रुपये तक के लिएपुराने नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 13 उपनगरीय टिकट खरीदने और मेट्रो रेल सेयात्रा करने के लिए. 14 आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंदर आने वाले संग्रहालयकी इंट्री टिकट खरीदने के लिए. 15 म्युनिसिपल-लोकल बॉडीज, राज्य और केंद्रीय सरकारको दिए जाने वाले फीस, टैक्सेज, पेनाल्टीज, और चार्जेज के पेमेंट करने में. 16कोर्ट के फीस को पेमेंट करने में . 17 सरकारी खाद-बीज केंद्र पर.18 विदेशी पर्यटक फॉरेन एक्सचेंज में पुराने नोट बदल सकते हैं.19 रेल यात्रा के दौरान कैटरिंग सर्विस के पेमेंट के लिए.20 कब्रिस्तान और शमशान में अंतिम संस्कार में आने वाले सरकारी खर्चे में.--------------------------------------------------------------------------------बाकी आप दो हजार और पांच सौ रुपए के नए नोटों और 100 और उससे नीचे के छोटे नोटों सेही पेमेंट कर पाएंगे. हालांकि उन जगहों पर आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और दूसरेडिजिटल तरीकों से भी पेमेंट कर सकते हैं, अगर इनकी सुविधा हो.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है नोट बैन के बाद पहली बड़ी खुशखबरी नरेंद्र भाई ने दी हैमोदी का मंसूबा टूट रहा है, बैंक खुद ब्लैक मनी को वाइट कर रहे हैंतो फिर 2019 का लोकसभा चुनाव पेजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ही जीतेगी!