नोट बंदी को लेकर खूब वावेला मचा हुआ है. कुछ सही ठहरा रहे हैं तो कुछ उससे होनेवाली परेशानियों को गिनकर उसको आनन फानन में लिया गया फैसला साबित करने के लिए सबूतजुटा रहे हैं. आनन फानन वाली बात को साबित करने के लिए खूब तस्वीरें वायरल हो रहीहैं. पहले आया कि 2 हजार के नोट पर स्पेलिंग मिस्टेक हैं. अब सोशल मीडिया पर कहा जारहा है कि जो 500 और दो हजार के नोट सरकार ने जारी किए हैं, वो आधे छपे हुए हैं औरएटीएम से मिस प्रिंट वाले नोट लोगों को मिल रहे हैं. और ये खबर जहां मुंबई से, वहींनागालैंड से भी वायरल हो रही है. सच क्या है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकताहै. ये भी कहा जा रहा है कि लोगों की मुश्किल पहले ही बढ़ रही हैं, क्योंकि घंटोंबैंक की कतार में लगने के बाद अब सिर्फ दो हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं. जबकि पहलेये रकम 4 हजार रुपये थी. अब लोगों के लिए ये आधे छपे नोट सर दर्द बन गए हैं. लोगएटीएम की कतार में इस खबर की वजह से नहीं लग पा रहे हैं कि कहीं आधे छपे नोट न निकलआएं और फिर उन्हें चलाने में दिक्कत आए. फेसबुक पर चंदन पांडेय ने सरकार पर चुटकीलेते हुए आधे छपे नोट का फोटो अपलोड किया है. और कहा है कि ये है सरकार की पूरीतैयारी. पोस्ट खुद ही देख और पढ़ लो. ये खूब वायरल हुई है.अब इस पोस्ट पर आए कमेंट भी देख लोकुछ तस्वीरें दीमापुर, नागालैंड की बताकर भी वायरल हो रही हैं, जिनके बारे में कहाजा रहा है कि ये नोट HDFC एटीएम से निकले हैं. जिनपर नंबर ही नहीं है कि कितने कानोट है. ट्विटर पर लोग इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं.https://twitter.com/veejaysai/status/799890994061709312?ref_src=twsrc%5Etfw'सोनम गुप्ता बेवफा है' के बाद जो अब सबसे ज्यादा चीज वायरल हो रही है वो 500 और दोहजार के ही नोट हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंये तस्वीरें दिखाएंगी नोटबंदी के बाद देश का हाल कैसा है बैंक से पैसे मिले एटीएममें डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा सब अफवाह है – जिसने मोदी जी का सूट खरीदा,उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए ‘कैश शो’ से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार-पांच सौ उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं? बाहुबली-2 काले धनसे बन रही है क्या? एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है डियर Paytm, 100 कीनोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है