सौ कै नोट मांगै कामवाली लाज हमारी रखियो बलिहारी जाएं सजन हम केकरे दुआरे सारालफड़ा खतम हुइ जाए कौने ATMवा पे जाएं संवरिया पइसा निकासी तनिक हुइ जाए ATM सेनिकले ताज़े नोट हमेशा प्रसन्नता से भर देते थे. लेकिन इन दिनों इस दुर्लभ दृश्य ने'हैपी हॉर्मोन्स' को चमत्कारिक स्तर पर पहुंचा दिया है. नोटबंदी के बाद बहुत सारेATM बेकार पड़े हैं. जो काम कर रहे हैं, उनके सामने लंबी कतारें हैं. और कहीं अगरछोटी कतार होती भी है तो ये खबर आग की तरह फैलती है और मिनटों में वहां भी लंबीकतार लग जाती है. ये पता करना मुश्किल हो गया है कि किस ATM से पैसा निकल रहा है औरकिससे नहीं. तो एक टूल है. अगर ATM से निकले नोटों का दर्शन किए अरसा हो गया है तोये टूल आपकी मदद करेगा. एक कंपनी है CMS इनफो सिस्टम्स. ये उन कंपनियों में से एकहै जो भारत में ATM वगैरह मैनेज करती हैं. उन्होंने एक टूल बनाया है जो उन ATMs कीजानकारी देता है, जिनसे कैश निकल रहा है. यूज करना बहुत ही सिंपल है. 1. इस लिंक परजाएं: atmfinder.cms.com/atmfinder/ATMStatus.aspx 2. अपना प्रदेश सेलेक्ट करें. 3.अपना शहर सेलेक्ट करें. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम ज्यादा से ज्यादा ATM तककैश पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. लेकिन लोगों को आसानी हो, इसके लिएहमने एक छोटा कदम और उठाया है. हमने CMS ATM फाइंडर बनाया है. ये उन सब ATM कीजानकारी देता है जिन्हें हम मैनेज करते हैं और जिनसे फिलहाल कैश निकल रहा है. बस येध्यान रखिएगा कि ये टूल सिर्फ उन्हीं ATMs की जानकारी देता है जिनकी जिम्मेदारी'CMS इनफो सिस्टम्स' के पास है. इसलिए हर बैंक के ATM यहां नहीं दिखेंगे. सबकीमुश्किलें आसान न हों, पर कुछ की हो सकती हैं. ICCI, SBI, Axix, HDFC, BOB जैसेबड़े बैंकों के ATM दिख रहे हैं. ट्राई कर लो आप भी. अपने शहर का. आज़मा लक आज़मा.