नोटबंदी का सिलेबस चेंज हो गया है, पढ़ लो काम आ जाएगा
31 दिसंबर तक के लिए और कुछ नए ऐलान किए हैं सरकार ने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोटबंदी का सिलेबस चेंज हो गया. याद कर लो. कतार में खड़े रहने पर आसानी होगी. वित्त सचिव शक्तिकांत दास बार बार मीडिया की पाठशाला लगाते हैं. और नया सबक पढ़ा देते हैं. बुधवार को जो सबक दिया गया है, उसमें ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि अब डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. सरकार इसे हटा रही है. रुपे कार्ड पर भी चार्ज हटाया जा चुका है. वैसे ये सब ऐलान लोगों की मुसीबत कम नहीं कर पा रहे हैं.
नोटबंदी के फैसले की स्क्रिप्ट बार बार बदल रही है. ऐसा लग रहा है जैसे स्टार प्लस पर आ रहे किसी सीरियल में उतर चढ़ाव आ रहे हों. आज कुछ कहानी तो कल कुछ और क्लाइमेक्स.
शक्तिकांत दास के मुताबिक नई सुविधाएं पढ़ लो.डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. प्राइवेट बैंक 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर सर्विस टैक्स हटाने को राजी हो गए हैं 31 दिसबंर तक फोन से किए गए किसी भी ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. रेलवे बुकिंग पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा. ई-वॉलेट से भी सरकार स्विचिंग चार्ज हटा चुकी है, रिजर्व बैंक ने ई-वॉलेट की लिमिट भी दोगुनी कर अब 20 हजार रुपये कर दी है. किसानों तक फंड पहुंचाने के लिए नाबार्ड जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी हो चुका है. नाबार्ड के जरिए किसानों को पैसा दिया जाएगा. नए एप के बारे में भी बताया. नाम है ‘UPI’, इस एप की मदद से आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है.खबर ये भी है कि जनधन अकाउंट में पैसा जमा कराकर व्हाइट कराया जा रहा है. अचानक से जनधन अकाउंट में जमा हुए रुपये को लेकर भी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. आईबी के साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बैंकों से जनधन खातों में जमा हुए माल का रिकॉर्ड भी मांगना शुरू कर दिया है.

.webp?width=60)

