हैदराबाद में एक ATM की कतार की तस्वीर खूब शेयर हो रही है. इसलिए क्योंकि उस लाइनमें एक सुअर का छोटू सा बच्चा भी था. बड़े लोग पालतू जानवरों को कई बार बाजार लेजाते हैं. घुमाने-वुमाने, शॉपिंग कराने. लेकिन अब मालिक ATM जा रहा है तो प्यारेजानवरों को भी लेकर जा रहा है. क्या पता इस वाले पिगी का दूसरा भाई घर पर हो औरउनके पास खाने के लिए रोस्टेड बीफ खत्म हो गया हो. अरे इम्पॉर्टेंट बात! ये पिगीअपने आप थोड़े ना लाइन में लगा था. वो किसी की गोद में था. किसी की भी क्या! तेलुगुएक्टर-फिल्ममेकर रवि बाबू की गोद में था, जो ATM कतार में खड़े थे. और ये कोई आमसुअर का बेबी नहीं था. ये वो वाला था, जो रवि बाबू की अगली फिल्म 'अधुगो' में बड़ारोल निभा रहा है. रवि बाबू ने बताया, 'आज कल मैं जहां भी जाता हूं, इसे साथ ले जाताहूं. उसे मैं घर पर नहीं छोड़ सकता क्योंकि वहां कोई इसकी देखभाल करने वाला नहींहै. मुझे बैंक से कैश निकालना था, तो इसे भी साथ ले आया. हालांकि लोग मुझे देखकरथोड़े चौंक गए थे, लेकिन किसी ने ज्यादा कुछ कहा नहीं.'https://www.youtube.com/watch?v=Lqxf1s0Nlg4