सोचो पिज्जा डिलिवर करने वाला या फिर एमेजन से आने वाले डिलिवरी मैन सुपर हीरोनिकले तो कैसा रहेगा? 2 इन 1 रहेगा बे. बोले तो एक्लेयर्स टाइप. टोक्यो में एकडिलिवरी मैन है. 38 साल का. नाम पता नहीं है. पिज्जा नहीं बल्कि सामान की डिलिवरीकरता है. एक रोज रोलेक्स डिलिवर करने जा रहा था. जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपयेथी. जा ही रहा था कि अचानक दो चोमू टाइप के गुंडों ने फिल्मी इस्टाइल में आकर उसकारास्ता छेंका. और नकली पिस्तौल उसकी खोपड़िया पर तान दिया. और रोलेक्स मांगी.डिलिवरी मैन रोलेक्स घड़ी की डिलिवरी के लिए जा रहा है, न जाने ये बात उन गुंडों कोकैसे पता थी. दोनों ने उसे डराने की कोशिश तो बहुत की, पर फेल हो गए. पिटने से पहलेउस डिलिवरी मैन को कहते हैं 'तुम्हारे लिए यहां से कटना ही अच्छा होगा. सामान देकरकट लो.' हेल्प मांगने के बजाए उस डिलिवरी मैन ने दोनों को ढंग से पेट भर टोचन दिया.पुलिस तो बाद में आई उससे पहले ही उस आदमी ने दोनों चोरों को जमीन पर पटका दे दियाथा. पुलिस के मुताबिक, दोनों का पहले का क्राइम रिकॉर्ड है. दोनों छठे हुए गुंडेहैं. अच्छा-खासा गैंग बना रखा है. एक का नाम यूसूके कोदामा है और दूसरे का हिडेकाजूओबा. दोनों को पुलिस ने धर लिया है. पूछताछ में ओबा ने कहा, 'वो डिलिवरी वाला आदमीबहुत सॉलिड था. मार-मार के भर्ता बना दिया हमारा. और हम उसे एक थप्पड़ तक नहीं मारसके.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िये... फिरोज भाई ने संजय के मेहमान की दिवाली बना दी इंसानियत गयी तेललेने - कुत्ता मारो, सोना लूटो!